धामी ने किया कांग्रेस पर हमला

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

By : शिवम् पांडेय
हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। बंदीछोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम के 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में पहुंचे धामी ने संत-महात्माओं को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने घुसपैठ, तुष्टिकरण की राजनीति, राहुल गांधी के बयानों, झारखंड आंदोलन और उत्तराखंड के नकल विरोधी कानून समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अब बदल चुका है। विपक्ष अभी भी पुरानी व्यवस्था और पुराने राजनीतिक तौर-तरीकों के भरोसे चलने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।

संतों ने समाज और राष्ट्र को दिखाई दिशा

बंदीछोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी ने संत-महात्माओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि संतों और धार्मिक संस्थाओं का देश की संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान रहा है। भ्रम महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्गुरुओं ने अपने जीवन को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन लोगों को धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा की प्रेरणा देता है।

घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ और सीमा सुरक्षा से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता तुष्टिकरण की राजनीति को पसंद नहीं कर रही है। धामी के मुताबिक, जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां जनता विकास और मजबूत व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से अटकी योजनाओं को अब आगे बढ़ाया जा रहा है और सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

राहुल गांधी पर सामंतवादी सोच का आरोप

राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सोच अभी भी सामंतवादी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। धामी ने कहा कि एक समय कुछ राजनीतिक परिवार देश की सत्ता को अपना अधिकार समझते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर देश का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति आज भारत को नई दिशा दे रहा है।

झारखंड आंदोलन को लेकर भी राहुल पर निशाना

झारखंड में चल रहे आंदोलन को लेकर भी मुख्यमंत्री धामी से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ऐसे आंदोलनों में जाने से बचना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अलग-अलग जगहों पर छात्रों को एकत्रित करने की राजनीति कर रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक नेताओं को आंदोलनों के दौरान जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

नकल विरोधी कानून पर सरकार का बचाव

उत्तराखंड के नकल विरोधी कानून को लेकर राहुल गांधी के कथित बयान पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नकल माफिया के खिलाफ सख्त कानून बनाया है और इसके तहत 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा जा चुका है। धामी ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। उनके मुताबिक, युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर देने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार में बंदीछोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम के 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संत-महात्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की और विभिन्न राजनीतिक एवं राज्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। कार्यक्रम के बाद वह हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हो गए।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026