पंजाब में नई बसें शुरू

पंजाब में दौड़ेंगी 100 नई 'PRTC जूनियर' बसें, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस शुरू

पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 1279 नई बसें शुरू करने की घोषणा की, जिससे सार्वजनिक परिवहन सुविधा में सुधार होगा।

By : सोनिया रायकवार
पंजाब में दौड़ेंगी 100 नई 'PRTC जूनियर' बसें, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस शुरू

पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में सितंबर तक 100 नई PRTC बसें शुरू होने वाली हैं. उनका कहना है कि सरकार ने जालंधर, लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो कोच सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस भी चलाई है.पंजाब में ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होने वाली है. पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य में सितंबर तक PRTC(पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के बेड़े में 100 नई PRTC जूनियर बसें शामिल होने वाली हैं.

परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया 

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ये मिडी बसें आयशर कंपनी तैयार और डिलीवर करती है. इन बसों के आने से ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा को बेहतर और ज्यादा लोगों तक पहुंच में उपयोगी बनाया जा सकता है. परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद यह घोषणा की गई. 
परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए. उन्होंने उनसे नए सुझाव लाने को भी कहा. चीमा ने PRTC की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कमाई के लिए नए साधन बढ़ाने पर भी जोर दिया. 

1279 नई बसों को शामिल का फैसला

परिवहन मंत्री ने बताया कि पंजाब के सरकारी बस के बेड़े में 1279 नई बसों को शामिल करने का फैसला लिया गया है. इसके बाद राज्य में सरकारी बसों की संख्या बढ़कर 3546 हो जाएगी. उनका कहना है कि पिछले 20 सालों यह बसों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है.
चीमा ने कहा कि मान सरकार प्रवासी भारतीयों, इंटरनेशनल यात्रियों और आम यात्रियों के संपर्क को भी मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा, "हमने जालंधर, लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉल्वो कोच सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस चलाई हैं."

इस समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही. परिवहन सचिव वरुण रूजम, मैनेजिंग डायरैक्टर पनबस राजीव कुमार गुप्ता, मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. मनीषा राणा, अतिरिक्त मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. नवदीप कुमार और जनरल मैनेजर पी.आर.टी.सी. चंडीगढ़ अमनवीर टिवाणा बैठक में शामिल हुए.

संबंधित सामग्री

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

SAD-BJP गठबंधन पर फिर चर्चा तेज, हरसिमरत कौर के बाद बिक्रम मजीठिया ने कही बड़ी बात

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले SAD और BJP के बीच गठबंधन पर चर्चाएं तेज हुई हैं, जिसमें विभिन्न नेताओं के बयानों ने अटकलों को हवा दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026