पंजाब में किसानों का विरोध प्रदर्शन

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा ने बिजली की कमी के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने कम से कम 16 घंटे बिजली की मांग की।

By : हेमा गुप्ता
पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

पंजाब में किसानों ने बिजली संकट के खिलाफ किया प्रदर्शन

Punjab Farmers Protest Power Crisis: पंजाब में बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर किसान मजदूर मोर्चा ने मंगलवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। मोर्चा के कार्यकर्ता पावरकॉम (PSPCL) के वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों के बाहर धरना दे रहे हैं। 

संगठन का आरोप है कि- 'धान की फसल के चरम सीजन में भी किसानों को बिजली की बेहद कमी का सामना करना पड़ रहा है।'

कृषि मोटरों को सिर्फ ढाई से 4 घंटे बिजली

मोर्चा के नेताओं ने बताया कि- 'कई इलाकों में कृषि मोटरों को मात्र ढाई से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। इस वजह से सिंचाई का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि कृषि मोटरों के लिए कम से कम 16 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।'

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे बिजली की मांग

किसान मजदूर मोर्चा ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 24 घंटे लगातार बिजली देने की भी मांग की है। साथ ही खराब ट्रांसफार्मरों को 24 घंटे के अंदर बदलने और उनकी ढुलाई का खर्च बिजली विभाग द्वारा वहन करने की मांग रखी गई है।

स्मार्ट मीटर और पुराने मीटरों का विवाद

संगठन ने उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का पुरजोर विरोध किया है। मोर्चा की मांग है कि- 'जिन उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटाए गए हैं, उनके बिलों से 10 प्रतिशत जुर्माना हटाया जाए और पुराने मीटर दोबारा लगा दिए जाएं।'

अन्य प्रमुख मांगें

1. बिजली विभाग के निजीकरण और निगमकरण की नीति तुरंत वापस ली जाए।
2. खाली पड़े पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए।
3. निजी कंपनियों के साथ किए गए पावर परचेज समझौतों को रद्द किया जाए। 

किसानों-मजदूरों से अपील

किसान मजदूर मोर्चा ने प्रदेश के सभी किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करें।

संबंधित सामग्री

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026