पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी

हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट, बघेल बोले - ‘हाईकमान का फैसला मानना होगा’

पंजाब कांग्रेस में चरणजीत चन्नी और अन्य नेताओं ने हाईकमान के फैसले को मान लिया है। इसमें ग्राउंड पर जिला प्रधानों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई है।

हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट, बघेल बोले - ‘हाईकमान का फैसला मानना होगा’

हाईकमान के आगे झुका चन्नी गुट

पंजाब कांग्रेस में बगावती तेवर दिखा रहे पूर्व CM और जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी हाईकमान के किनारा करने के बाद झुक गए हैं। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा, कपूरथला से MLA राणा गुरजीत और जालंधर कैंट से MLA परगट सिंह के बोल बदल गए। चरणजीत चन्नी गुट के 2 नेता AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे। इनमें सांसद रंधावा भी शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि हमारी किसी से नाराजगी नहीं है।

सारी पंजाब कांग्रेस एकजुट

सांसद सुखजिंदर रंधावा का कहना है कि सारी पंजाब कांग्रेस एकजुट है। हम सब मिलकर इसे सुलझा लेंगे। राणा गुरजीत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में 'ऑल इज वेल' है। MLA परगट सिंह ने कहा कि पार्टी में किसी तरह का डेडलॉक नहीं है। भूपेश बघेल 6 जुलाई को पंजाब में 5 दिन के दौरे पर आए थे। कल उनका आखिरी दिन है। इससे पहले ही चन्नी गुट के तेवर ढीले हो गए। इससे पहले चन्नी दिल्ली जाकर अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी या उनकी टीम से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें टाइम नहीं मिला। इसके बाद चन्नी गुट ने चंडीगढ़ में MLA राणा गुरजीत के घर पर तीसरी मीटिंग बुलाई। जिसमें बघेल से मिलने का फैसला हुआ। 

‘हाईकमान का फैसला मानना होगा’

इधर, AICC के पंजाब प्रभारी बघेल दूसरी बार कह चुके हैं कि पंजाब में हाईकमान का फैसला नहीं बदलेगा। उन्होंने चन्नी गुट की जिद को यह कहकर भी मखौल उड़ाया कि यह कोई गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं। भूपेश बघेल ने साफ कर दिया कि चन्नी और उनके गुट को हाईकमान का फैसला मानना होगा। चन्नी के अपने खेमे में 7 MLA और 1 सांसद के समर्थन के मुकाबले बघेल ने ये कहकर उन्हें संगठन की ताकत दिखाई कि 23 जिलों के प्रधान मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग के साथ हैं। चुनाव में MLA या पूर्व MLA को टिकट मिलेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है, लेकिन ग्राउंड पर वर्किंग के लिए जिला प्रधान ही काम आने हैं। इसलिए हाईकमान वड़िंग पर यकीन दिखा रहा है।

संबंधित सामग्री

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी के बीच दिल्ली में अहम बैठक, राहुल गांधी से मिलेंगे वरिष्ठ नेता, 2027 चुनाव की रणनीति और संगठन

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी के बीच दिल्ली में अहम बैठक, राहुल गांधी से मिलेंगे वरिष्ठ नेता, 2027 चुनाव की रणनीति और संगठन

पंजाब कांग्रेस की बैठक दिल्ली में होने की संभावना है, जिसमें चुनावी रणनीति और पार्टी में गुटबाजी पर चर्चा होगी।

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे हैनरी सिद्धू AAP में शामिल

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM राजिंदर कौर भट्ठल के भतीजे हैनरी सिद्धू AAP में शामिल

हैनरी सिद्धू ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया, जिससे पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई है। इसे 2027 के चुनाव से पहले एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

संसद में उठा हल्द्वानी का मुद्दा, खड़गे बोले - मेरे भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया

संसद में उठा हल्द्वानी का मुद्दा, खड़गे बोले - मेरे भाषण के बाद मंच का शुद्धिकरण किया

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे के भाषण के बाद BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया गया, जिसे लेकर खड़गे ने संसद में आपत्ति जताई।

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

पंजाब कांग्रेस की कलह पर भगवंत मान का पलटवार, बोले- &quotकुछ भी हो, सीधा आरोप मुझ पर ही लगा दो&quot

पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल के पोस्टरों से उठा विवाद और कांग्रेस की अंदरूनी कलह ने सियासी गर्माहट बढ़ा दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026