प्रोफेसर गिरफ्तार भोपाल MANIT में

MANIT में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़! विरोध किया तो असिस्टेंट प्रोफेसर ने तानी बंदूक

भोपाल के MANIT में एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है।

By : शिवम् पांडेय
MANIT में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़! विरोध किया तो असिस्टेंट प्रोफेसर ने तानी बंदूक

प्रोफेसर गिरफ्तार भोपाल MANIT में

भोपाल स्थित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पदस्थ यदुनाथ पाठक के रूप में हुई है।
शिकायत करने वाली महिला भी MANIT में कार्यरत है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। महिला के मुताबिक, उसने मामले की शिकायत पहले संस्थान प्रबंधन से भी की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस से संपर्क करना पड़ा।

10 दिन पहले प्रबंधन से की थी शिकायत

महिला ने कमला नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब 10 दिन पहले उसने असिस्टेंट प्रोफेसर की कथित हरकतों की जानकारी MANIT प्रबंधन को दी थी। महिला का आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रबंधन की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसका पीछा करते थे, उसके साथ छेड़छाड़ करते थे और धमकाते थे।

विरोध करने पर बंदूक दिखाने का आरोप

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने कथित तौर पर की जा रही छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। कमला नगर थाना प्रभारी नीरूपा पांडे के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर जांच के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

MANIT पहुंचकर जांच करेगी पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद MANIT परिसर में मामले को लेकर चर्चा तेज है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े साक्ष्य जुटाने की तैयारी कर रही है। महिला थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस टीम MANIT जाकर उन स्थानों का निरीक्षण करेगी, जहां महिला ने कथित छेड़छाड़ और धमकी की घटनाएं होने की बात कही है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ और अन्य संभावित साक्ष्य जुटाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल AIIMS की नई सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेंगी अस्पताल की जरूरी सेवाएं!

भोपाल AIIMS की नई सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेंगी अस्पताल की जरूरी सेवाएं!

AIIMS Bhopal ने मरीजों के लिए 'व्हाट्सऐप - स्वास्थ्य सेवाएं' शुरू की, जिससे ओपीडी नियुक्ति, जांच रिपोर्ट, और अन्य अस्पताल सेवाएं घर बैठे प्राप्त की जा सकेंगी।

भोपाल में डकैती की साजिश नाकाम, 5 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल में डकैती की साजिश नाकाम, 5 बदमाश गिरफ्तार

भोपाल के गोविंदपुरा में पुलिस ने बड़ी डकैती की साजिश को वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया, 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री  डॉ मोहन यादव को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी,मुख्यमंत्री निवास में हुआ विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी,मुख्यमंत्री निवास में हुआ विशेष आयोजन

भोपाल में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी और उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

ब्यावरा-इंदौर बायपास पर भीषण हादसा, 5 यात्रियों की मौत

ब्यावरा-इंदौर बायपास पर भीषण हादसा, 5 यात्रियों की मौत

राजगढ़ जिले के ब्यावरा-इंदौर बायपास पर भोपाल बायपास के पास घुमावदार ट्राएंगल ब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 यात्री की मौत हो गई।

भोपाल बायपास ब्रिज से नीचे गिरी यात्री बस,दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 11 घायल

भोपाल बायपास ब्रिज से नीचे गिरी यात्री बस,दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत; 11 घायल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बस ब्रिज से गिरी, दो पुलिस इंस्पेक्टर समेत चार की मौत हो गई और 11 लोग घायल हुए।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 29 Aug 2026

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 30 Aug 2026