बच्ची की हत्या से सनसनी

प्रयागराज में 8 साल की बच्ची की हत्या, चाचा ने मां के साथ मिलकर गला रेता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या से सनसनी। आरोपी चाचा फरार, पांच संदिग्ध हिरासत में।

प्रयागराज में 8 साल की बच्ची की हत्या, चाचा ने मां के साथ मिलकर गला रेता

बच्ची की हत्या से सनसनी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुनानगर जोन के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत व्योहरा गांव में देर रात 8 साल की बच्ची की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। हत्या के बाद मासूम बच्ची का शव घर के भीतर भूसे वाले कमरे में छिपाकर रखा गया था। बच्ची की तलाश के दौरान भूसे के कमरे से शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने नजदीकी रिश्तेदारों पर आरोप लगाया है।

आपत्तिजनक वीडियो दिखाई

नाबालिग चाचा ने अपनी मां के साथ मिलकर 8 साल की भतीजी की हत्या कर दी। उसका शव भूसे के कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। आरोपियों ने हंसिया से पहले बच्ची का गला रेता। फिर उसके सीने और पेट में 8 बार वार किए। पुलिस ने आरोपी बच्ची की चचेरी दादी, दादा समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया। जबकि मुख्य आरोपी चाचा फरार है। आरोपी महिला ने बताया कि मेरा छोटा बेटा बच्ची को लेकर घर आया था। वह उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखा रहा था।

बच्ची पर वार

हमें डर था कि बच्ची किसी को कुछ बता न दें, इसलिए उसे मार डाला। वहीं बच्ची की दादी ने कहा जैसे मेरी बच्ची तड़पी, वैसे ही आरोपियों को भी तड़पाया जाए। बता दे बच्ची सोमवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। रात करीब 12 बजे आरोपी महिला के बड़े बेटे ने शव के बारे में बच्ची के घरवालों को इसकी जानकारी दी। घटना औद्योगिक थाना इलाके की है। बता दे व्योहरा गांव के रहने वाले सुनील कुमार चौधरी राजमिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी इंदु देवी और 4 बच्चे हैं। बच्चों में जान्हवी (8), मानवी (6), सुमित (5) और शुभ्यांशु (3) हैं। उनकी बड़ी बेटी जान्हवी क्लास 2 की छात्रा है।वह घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब 6 बजे वह अचानक लापता हो गई। 

गर्दन रेती, 5 वार

SP करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को उसका 16 साल का चाचा अपने घर लेकर गया था। यहां वह उसे भूसे के कमरे में ले गया। वहां उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखा रहा था। इसी बीच आरोपी चाचा की मां गीता भी मौके पर पहुंच गई। बच्ची लोगों को सच न बता दे, इस डर से चाचा की मां और उसके नाबालिग बेटे ने हंसिया से जान्हवी की गर्दन रेत दी। फिर उसके शरीर पर 8 वार किए।

संबंधित सामग्री

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026