पटना मेट्रो और ट्रैफिक सुधार

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।

By : सोनिया रायकवार
पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेट्रो निर्माण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से नेहरू पथ (बेली रोड) पर सड़क चौड़ीकरण, जंक्शन सुधार और वैकल्पिक मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए।

11 स्थानों पर होगा सड़क चौड़ीकरण

लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग और पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि नेहरू पथ पर 11 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां ट्रैफिक सुधार की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण कर वास्तविक जरूरत के अनुसार सड़क चौड़ीकरण, बॉटलनेक हटाने और जंक्शन सुधार का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

मेट्रो निर्माण के दौरान नहीं होगी लोगों को परेशानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो राजधानी के सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की महत्वपूर्ण परियोजना है, लेकिन इसके निर्माण के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना हो, वहां पहले से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएं और उन्हें सुचारु आवागमन के लिए विकसित किया जाए।

ट्रैफिक मैनेजमेंट पर रहेगा विशेष फोकस

बैठक में सड़क किनारे अव्यवस्था रोकने के लिए वेंडिंग जोन चिन्हित करने का भी फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क किनारे होने वाली अनियोजित गतिविधियों से यातायात प्रभावित होता है, इसलिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित किए जाएं ताकि ट्रैफिक सुचारु बना रहे।

सभी विभाग मिलकर बनाएंगे कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर ट्रैफिक मैनेजमेंट, वैकल्पिक मार्ग, सड़क चौड़ीकरण और अन्य जरूरी सुधार कार्यों की संयुक्त कार्ययोजना तैयार करें और समयबद्ध तरीके से उसे पूरा करें।

सरकार की प्राथमिकता है निर्बाध आवागमन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राजधानी में विकास कार्यों के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पटना मेट्रो निर्माण के दौरान नेहरू पथ सहित सभी प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि लोगों को जाम और असुविधा का सामना न करना पड़े।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

सीएम डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, भगवान श्री चिंता हरण गणेश का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 महापर्व की तैयारी के तहत विभिन्न सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं का अवलोकन किया।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन देहरादून दौरे पर, CM ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन देहरादून दौरे पर, CM ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उत्तराखंड के दो दिन के दौरे पर हैं, जिसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, अकाउंट किराये पर लेकर ₹25 करोड़ ट्रांजैक्शन

पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, अकाउंट किराये पर लेकर ₹25 करोड़ ट्रांजैक्शन

पटना साइबर थाना ने ठगी के लिए बैंक खाते किराये पर देने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया। तीन आरोपी गिरफ्तार, 25 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन की जांच जारी।

बिहार में डूबने से 10 बच्चों की मौत, पटना में 7 बहनें गंगा में डूबीं

बिहार में डूबने से 10 बच्चों की मौत, पटना में 7 बहनें गंगा में डूबीं

बिहार के पटना और कटिहार में सावन के तीसरे सोमवार को दो अलग-अलग डूबने की घटनाओं में 7 बच्चों की मौत हो गई।

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

सीएम डॉ. मोहन का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, 1758 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन बनेगा भोपाल–विदिशा रोड

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल-विदिशा रोड को 4-लेन में उन्नत करने की 1758 करोड़ रुपये की योजना का प्रस्ताव रखा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026