पटना में AI आधारित सिविक निगरानी

पटना की सड़कों पर दौड़ेंगे AI वाले ई-स्कूटर, 7 समस्याओं पर रखेंगे नजर

पटना नगर निगम ने AI और ई-स्कूटर का इस्तेमाल करते हुए शहरी सुविधाओं की निगरानी के लिए 'नगर नेत्रा' प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

By : शिवम् पांडेय
पटना की सड़कों पर दौड़ेंगे AI वाले ई-स्कूटर, 7 समस्याओं पर रखेंगे नजर

पटना में AI आधारित सिविक निगरानी

पटना में अब शहर की सफाई, सड़कों और नागरिक सुविधाओं की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पटना स्मार्ट सिटी की ओर से सिविक सर्विसेज सर्विलांस एंड मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। नगर विकास विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत पटना नगर निगम के 75 वार्डों में करीब 19 AI आधारित ई-स्कूटर तैनात किए जाएंगे। इन्हें ‘नगर नेत्रा’ नाम दिया गया है। पटना में प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत बिहार के अन्य प्रमुख शहरों में भी लागू करने की योजना है।

हर 4 वार्ड पर ई-स्कूटर

पटना के करीब हर चार वार्ड की निगरानी की जिम्मेदारी एक ई-स्कूटर को दी जाएगी। ये ई-स्कूटर शहर की सड़कों और गलियों में घूमकर नागरिक सुविधाओं की स्थिति रिकॉर्ड करेंगे। एजेंसी के चयन की प्रक्रिया सितंबर तक पूरी किए जाने की योजना है। इसके बाद ई-स्कूटर के जरिए शहर की नियमित निगरानी शुरू होगी।

4K कैमरे रखेंगे नजर

‘नगर नेत्रा’ में स्मार्ट डैशकैम और GPS लगाया जाएगा। कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 110 डिग्री वाइड एंगल में सड़क और आसपास के इलाकों की तस्वीर रिकॉर्ड करेंगे। AI और मशीन लर्निंग तकनीक इन तस्वीरों और वीडियो का विश्लेषण करेगी। इससे अधिकारियों को शहर की समस्याओं की जानकारी रियल टाइम में मिल सकेगी।

7 समस्याएं पकड़ेंगे

AI सिस्टम सड़क पर फैले कचरे, गंदी सड़क, टूटे या खुले मैनहोल, गड्ढे, खराब स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और अवैध कब्जे की पहचान करेगा इसके अलावा आवारा मवेशियों और अवैध होर्डिंग्स जैसी समस्याओं को भी कैमरों के जरिए चिन्हित किया जाएगा।

ICCC से निगरानी

गांधी मैदान स्थित ICCC में सेंट्रल सिविक सर्विसेज ऑपरेशंस सेंटर बनाया जाएगा। ई-स्कूटर और अन्य कैमरों से मिलने वाला लाइव डेटा यहां पहुंचेगा। AI से किसी समस्या की पहचान होते ही संबंधित विभाग और अधिकारी को मोबाइल ऐप के जरिए अलर्ट भेजा जाएगा। पटना के प्रत्येक वार्ड की सड़कों की सप्ताह में दो बार स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए वार्डवार टाइमटेबल तैयार किया जाएगा। इससे यह भी पता चलेगा कि समस्या कितने समय से मौजूद है और उसके समाधान के लिए संबंधित विभाग ने क्या कार्रवाई की।

100 KM से ज्यादा रेंज

‘नगर नेत्रा’ ई-स्कूटर में 3 किलोवाट प्रति घंटे क्षमता की लिथियम-आयन बैटरी इस्तेमाल की जाएगी। एक बार चार्ज होने पर ये 100 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर सकेंगे। प्रोजेक्ट से नगर निगम को शहर की समस्याओं की जानकारी तेजी से मिलेगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने में मदद होगी। पटना में सफलता के बाद इसी मॉडल को बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर, भागलपुर समेत बिहार के अन्य प्रमुख शहरों में लागू करने की तैयारी है।

संबंधित सामग्री

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के दौरान गुड़ की चिपचिपाहट बढ़ जाती है। सही भंडारण टिप्स से इसे नमी से बचाया जा सकता है।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026