पटना में कैबिनेट बैठक आज

CM सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

पटना में आज सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

By : दिव्या मिस्त्री
CM सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज 2 सितंबर को कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक शाम 4 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। बैठक में सरकार के कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी और कई फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

शिक्षा-स्वास्थ्य से जुड़े प्रस्तावों पर नजर

सम्राट कैबिनेट की इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और प्रशासन से जुड़े मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। अलग-अलग विभागों की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों को मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। चर्चा के बाद इन प्रस्तावों को मंजूरी देने या आगे की प्रक्रिया तय करने पर फैसला लिया जाएगा।

CM समेत डिप्टी CM और अधिकारी रहेंगे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव समेत मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य शामिल होंगे। संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। ऐसे में कई विभागों के प्रस्तावों पर सीधे तौर पर चर्चा होने की संभावना है।

26 अगस्त की बैठक अंतिम समय पर हुई थी रद्द

इससे पहले 26 अगस्त को होने वाली कैबिनेट बैठक को अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया था। बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और मंत्रियों व अधिकारियों को भी बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन प्रशासनिक कारणों से बैठक टाल दी गई थी।

ईद-ए-मिलाद के चलते टली थी बैठक

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद का पर्व था और इस मौके पर सरकारी अवकाश भी घोषित था। ऐसे में पर्व के दिन अवकाश और अन्य प्रशासनिक प्राथमिकताओं को देखते हुए बैठक स्थगित किए जाने की बात सामने आई थी।

19 अगस्त को 13 एजेंडों पर लगी थी मुहर

इससे पहले 19 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुल 13 एजेंडों को मंजूरी दी थी। अब 2 सितंबर की बैठक को लेकर भी कई महत्वपूर्ण फैसलों की उम्मीद जताई जा रही है।

रोजगार और निवेश पर भी नजर

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब बिहार सरकार रोजगार, निवेश और विकास से जुड़े मुद्दों पर तेजी से काम करने का दावा कर रही है। ऐसे में कैबिनेट के फैसलों का असर आगामी सरकारी योजनाओं और विकास की दिशा पर पड़ सकता है।

संबंधित सामग्री

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

हर वार्ड में बनेगा वेंडर मार्केट, शहरों के विकास को लेकर CM हेमंत सोरेन का बड़ा प्लान

झारखंड सरकार फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेंडर मार्केट विकसित करेगी, जिससे अनियोजित बाजारों की समस्या कम होगी और यातायात में सुधार होगा।

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने 229 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनकी कुल लागत 1051 करोड़ रुपये है।

धामी की पहल से चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की राह आसान,धामी ने रक्षा मंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

धामी की पहल से चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की राह आसान,धामी ने रक्षा मंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक स्थापित करने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से सकारात्मक संकेत मिले हैं।

हरियाणा के गांवों में खुलेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, 514 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा के गांवों में खुलेंगे 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’, 514 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 582 ‘विलेज नॉलेज सेंटर’ स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे ग्रामीणों को शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

रोटी पर घी लगाकर खाने के हैं गजब फायदे! जानें किसे मिल सकता है फायदा

रोटी पर घी लगाकर खाने के हैं गजब फायदे! जानें किसे मिल सकता है फायदा

घी लगी रोटी का सेवन विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे ब्लड शुगर नियंत्रण, पाचन में सुधार, और हड्डियों की मजबूती.

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 03 september