पटियाला में महिला की आत्महत्या

पटियाला में महिला ने भाई को वीडियो भेजकर की आत्महत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

पटियाला में रानी नामक महिला ने घरेलू प्रताड़ना के चलते आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले भावुक वीडियो बनाकर अपने परिवार को भेजा था।

पटियाला में महिला ने भाई को वीडियो भेजकर की आत्महत्या, पति समेत ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप

पंजाब के पटियाला में एक महिला ने कथित घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने एक भावुक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पति, सास, ससुर और ननद को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो मिलने के बाद परिवार ने तत्काल ससुराल पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जब एक रिश्तेदार मौके पर पहुंचा तो महिला का शव पंखे से लटका मिला।

मृतका की पहचान रानी के रूप में हुई

मृतका की पहचान रानी के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2012 में पटियाला निवासी महावीर से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही रानी को ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। कई बार दोनों परिवारों के बीच समझौता भी कराया गया, लेकिन हालात नहीं बदले।

भाई का ख्याल रखने की भी अपील की

वीडियो में रानी ने कहा कि उसका पति अक्सर उसे छोड़ने और "आज़ाद" करने की बात करता था। उसने कहा, "वह मुझे हमेशा कहता था कि मुझे छोड़ दो, इसलिए आज मैं उसे हमेशा के लिए आज़ाद कर रही हूं। अगर मैं अपने साथ कुछ करती हूं तो इसके जिम्मेदार मेरे पति, सास, ससुर और ननद होंगे।" उसने अपने माता-पिता और भाई का ख्याल रखने की भी अपील की।

रानी के पिता नंद लाल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि 26 जून को मायके से ससुराल लौटने के बाद फिर से उसके साथ झगड़ा किया गया। अगले दिन पति घर छोड़कर चला गया और फोन पर साफ कह दिया कि वह रानी को अपने साथ नहीं रखना चाहता। 1 जुलाई को रानी ने अपने भाई को वीडियो भेजा और कुछ देर बाद आत्महत्या कर ली।

अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल भेज दिया। परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पति महावीर को गिरफ्तार कर लिया। परिजन सास, ससुर, ननद और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

भोपाल में SSB कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर जान दी। मराठी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ, पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भोपाल में ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भोपाल के SSB जवान संदीप खरमटे ने ड्यूटी पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026