पति की हत्या का आरोप पत्नी पर

शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

छतरपुर जिले में नवविवाहित युवक की हत्या के आरोप में पत्नी और उसके प्रेमी पर केस दर्ज। लाश जंगल में नाले के पास मिली, परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया।

शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

शादी के दो महीने बाद जंगल में मिली पति की लाश, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप

छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में नवविवाहित युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बता दे सिगरामपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय प्रेमलाल रैकवार का शव जंगल में नाले के पास मिला। परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने सटई बस स्टैंड पर चक्का जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पत्नी ने गांव बुलाया था 

परिजनों के अनुसार प्रेमलाल की शादी करीब दो महीने पहले पलकौंहा गांव की रोशनी से हुई थी। आरोप है कि पत्नी ने पार्टी का बहाना बनाकर उसे अपने गांव बुलाया था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि 

9-10 जुलाई की दरमियानी रात प्रेमलाल के पिता मनीराम रैकवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान पहले उसकी बाइक लावारिस मिली और बाद में अमरोनिया गांव से करीब दो किलोमीटर दूर बरगा हार नाले में उसका शव बरामद हुआ।
गला घोंटकर हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। इसके बाद शव को नाले में फेंककर ऊपर पत्थर रख दिए गए थे ताकि उसे छिपाया जा सके। पोस्टमार्टम के दौरान भी गला दबाने और गले पर किसी नुकीली वस्तु से तीन वार किए जाने के संकेत मिले हैं। बीएमओ डॉ. महेश त्रिवेदी ने बताया कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।

पत्नी और प्रेमी पर परिजनों का आरोप

मृतक की बहन रामकली रैकवार और चाचा जमुना रैकवार ने आरोप लगाया कि प्रेमलाल की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी अखिलेश पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में भी कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

परिजनों ने किया चक्का जाम 

घटना से नाराज परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए ग्रामीणों के साथ सटई बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार इंद्र कुमार गौतम, थाना प्रभारी सुनीता विदुआ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी सुनीता विदुआ ने कहा कि हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का हर पहलू से जांच की जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026