निःशुल्क ट्रेनिंग से छात्राओं की सफलता

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

छत्तीसगढ़ की आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को निःशुल्क ट्रेनिंग देकर मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाई जा रही है।

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

10वीं-12वीं पास छात्राओं को फ्री ट्रेनिंग, मिल रही अब मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब 

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की युवतियों को अब ऐसी ट्रेनिंग दी जा रही है, जिससे वे नामी कंपनियों में नौकरी हासिल कर रही हैं। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की लड़कियां की जो खुद को साबित करने के लिए अब किसी मदद का इंतजार नहीं कर रही हैं। इतना ही नहीं, आत्मनिर्भर बनने के बाद यही युवतियां दूसरी जरूरतमंद लड़कियों को भी प्रशिक्षण देने और नौकरी दिलाने में मदद कर रही हैं।

नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान का राज्य सरकार और जिला प्रशासन की मदद से संचालन किया जा रहा है। इसमें 10वीं और 12वीं पास ऐसी लड़कियों को प्रवेश दिया जाता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपए से कम है।
चयन तीन चरणों में होता है। पहले लिखित परीक्षा, फिर इंटरव्यू और अंत में छत्तीसगढ़ से जुड़े सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली जाती है। तीनों चरणों में सफल होने वाली लड़कियों को दो वर्ष तक विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान रहने, खाने, लैपटॉप, वाई-फाई समेत सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। चयनित छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।

पढ़ाई के साथ कई तरह की ट्रेनिंग

नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान में रहने वाली लड़कियों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, फाइनेंस, बिजनेस, शिक्षा, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग, फैशन, स्किल डेवलपमेंट, होटल मैनेजमेंट समेत कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके अलावा भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर भी पूरा जोर दिया जाता है। ट्रेनिंग के दौरान ही लड़कियों से कई तरह के प्रोजेक्ट भी कराए जोत हैं, जिससे उन्हें कंपनियों में काम करने से पहले जॉब का अनुभव हो।

पढ़ाई छोड़ी, अब बड़ी कंपनी में इंजीनियर हूं’

जशपुर की रहने वाली प्रतिभा थापा बताती हैं कि मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस वजह से मुझे पढ़ाई बीच मं ही छोड़नी पड़ी। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि इतने महंगे कोर्स की पढ़ाई मुझे निशुल्क मिलेगी। मैंने गुरुकुल में रहकर बिजनेस कोर्स में 16 महीने की ट्रेनिंग ली। अभी मैं एक निजी कंपनी में क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर के पद पर काम कर रही हूं।

‘पहली बार अब हिमाचल में जॉब’

कुनकुरी निवासी साक्षी सिंह ने बताया कि पढ़ाई छूटने के बाद मैंने गुरुकुल में 15 महीने की ट्रेनिंग ली। प्रशिक्षण पूरा करते ही मुझे बारु साहेब यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश में डेटा एनालिटिक्स एसोसिएट का जॉब भी मिल गया। मैं पहली बार अपने घर से बाहर निकली हूँ। मेरा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, लेकिन अब मैं आत्मनिर्भर हो गई हूं। दूसरों की मदद भी कर रही हूं।

फ्री में एडवांस ट्रेनिंग नई पहचान मिल रही

नव गुरुकुल के हर बैच में करीब 150 लड़कियों को निशुल्क एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें हर सेक्टर में मजबूत बनाया जाता है। इसके बाद उन्हें जॉब मिलने में भी आसानी होती है। यहां की लड़कियां कई मल्टीनेशनल कंपनियों में काम कर रही हैं। राज्य की लड़कियों को नई पहचान मिल रही है। 

संबंधित सामग्री

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की हार, नीदरलैंड ने 2-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के राउंड-2 में नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली। अब सेमीफाइनल के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से जीतना जरूरी।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026