नया शहर विकास हिमाचल

हिमाचल में बनेगी ‘हिम चंडीगढ़ सिटी’! सरकार ने तेज की प्रक्रिया, सिरसा रिवर फ्रंट पर भी फोकस

हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में नया 'हिम-चंडीगढ़ सिटी' विकसित किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और स्मार्ट शहरी विकास पर जोर दिया गया है।

By : शिवम् पांडेय
हिमाचल में बनेगी ‘हिम चंडीगढ़ सिटी’! सरकार ने तेज की प्रक्रिया, सिरसा रिवर फ्रंट पर भी फोकस

नया शहर विकास हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ के नजदीक एक नए शहर के विकास की तैयारी तेज हो गई है। बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित ‘हिम-चंडीगढ़ सिटी’ को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़ी जरूरी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने और काम को तय समयसीमा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना महज एक नया रिहायशी इलाका विकसित करने तक सीमित नहीं होगी। इसे आधुनिक सुविधाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे और सुनियोजित शहरी विकास के साथ एक स्मार्ट अर्बन सेंटर के रूप में तैयार करने की योजना है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया शहर

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के विकास की योजना बनाते समय भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि हिम-चंडीगढ़ सिटी का विकास संतुलित और टिकाऊ तरीके से किया जाना चाहिए, ताकि यहां रहने वाले लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। सरकार की योजना इस क्षेत्र को आधुनिक शहरी केंद्र के तौर पर विकसित करने की है। इसके लिए बुनियादी ढांचे से लेकर सार्वजनिक सुविधाओं तक विभिन्न पहलुओं पर काम किया जाएगा।

9 किलोमीटर का सिरसा रिवर फ्रंट भी परियोजना में शामिल

बैठक में मुख्यमंत्री ने सिरसा नदी के किनारे करीब 9 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट को भी हिम-चंडीगढ़ सिटी परियोजना में शामिल करने के निर्देश दिए। रिवर फ्रंट के विकसित होने से शहर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ लोगों के लिए सार्वजनिक और मनोरंजन स्थल उपलब्ध कराने की योजना है। मुख्यमंत्री ने इसे स्वच्छ और आकर्षक सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित शहर को आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने के लिए मजबूत सड़क नेटवर्क तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने अधिकारियों से ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और नए शहर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

सीएम सुक्खू के मुताबिक, हिम-चंडीगढ़ सिटी के विकास से इलाके की बढ़ती शहरी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही नए शहर के आसपास आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि परियोजना भविष्य में राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ सरकार के राजस्व में भी योगदान कर सकती है।

अधिकारियों को काम पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जमीन, योजना, सड़क संपर्क और अन्य जरूरी औपचारिकताओं पर तेजी से काम करने को कहा, ताकि प्रस्तावित शहर का विकास कार्य जल्द शुरू किया जा सके। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, हिमुडा उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, विधायक राम कुमार और अजय सोलंकी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

आवास एवं शहरी कार्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने की सहभागिता

आवास एवं शहरी कार्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने की सहभागिता

संसदीय स्थायी समिति ने चेन्नई और अंडमान में तीन दिवसीय अध्ययन दौरा शुरू किया, जिसमें शहरी विकास और आवास योजनाओं पर चर्चा की गई।

हिमाचल पर 76,707 करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा सरकार, बोले CM सुक्खू

हिमाचल पर 76,707 करोड़ का कर्ज छोड़ गई भाजपा सरकार, बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर राज्य की खराब वित्तीय हालत के लिए आरोप लगाया है।

हिमाचल विधानसभा में पुश्तैनी जमीन पर घमासान, सुक्खू बोले- परिवार की मर्जी के खिलाफ बना पानी का टैंक

हिमाचल विधानसभा में पुश्तैनी जमीन पर घमासान, सुक्खू बोले- परिवार की मर्जी के खिलाफ बना पानी का टैंक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुक्खू की पुश्तैनी जमीन के अधिग्रहण पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तीखी बहस हुई।

राष्ट्रगान विवाद में सुक्खू सरकार घिरी, जयराम ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

राष्ट्रगान विवाद में सुक्खू सरकार घिरी, जयराम ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन नोटिस

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदेमातरम को लेकर सियासी विवाद गहराया। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 2 september