नाबालिग से दुष्कर्म का मामला

नरसिंहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप: बच्चे को जन्म देने के बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, DNA टेस्ट कराएगी पुलिस

नरसिंहपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने धमकी देकर नाबालिग का शोषण किया और उसे जेल भेजा गया है।

नरसिंहपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप: बच्चे को जन्म देने के बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, DNA टेस्ट कराएगी पुलिस

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने डरा-धमकाकर लंबे समय तक नाबालिग का यौन शोषण किया। मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी और नवजात का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

नवजात का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजा लोधी नाबालिग को लंबे समय से धमकाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करता रहा। भय और बदनामी के डर से पीड़िता किसी को इसकी जानकारी नहीं दे सकी। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था की जानकारी भी उसने परिवार से छिपाकर रखी।

उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना से परिवार हैरान रह गया। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आरोपी की कथित करतूत के बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने तेंदूखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही

तेंदूखेड़ा पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों को मजबूत करने के लिए आरोपी और नवजात के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद उसे केस डायरी का हिस्सा बनाया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026