स्कूल बस हादसा

नर्मदापुरम में स्कूल बस पलटी, 4 स्टूडेंट समेत 6 घायल, सूकरी-चुरका के बीच मोड़ पर हादसा

नर्मदापुरम के सोहागपुर में स्कूल बस हादसे में चार विद्यार्थी और ड्राइवर घायल हुए। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया।

नर्मदापुरम में स्कूल बस पलटी, 4 स्टूडेंट समेत 6 घायल, सूकरी-चुरका के बीच मोड़ पर हादसा

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में शनिवार सुबह सीएम राइज संदीपनी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा ग्राम सूकरी और चुरका के बीच सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। बस में चार विद्यार्थी सवार थे। हादसे में चारों स्टूडेंट के साथ बस ड्राइवर और महिला कंडक्टर भी घायल हो गए। सभी को डायल-112 की मदद से सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

मोड़ पर अचानक बिगड़ा बस का संतुलन

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस क्रमांक MP 04 PA 2430 शनिवार सुबह गांवों से विद्यार्थियों को लेने जंगल की ओर गई थी। सूकरी और चुरका के बीच एक मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस एक पलटी खाने के बाद तिरछी होकर रुक गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए और राहत कार्य में मदद की।

तेज रफ्तार की भी सामने आई बात

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया। हालांकि, तेज रफ्तार की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। हादसे के दौरान बस में मौजूद विद्यार्थियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

डायल-112 ने पहुंचकर घायलों को निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने बस में फंसे और घायल विद्यार्थियों सहित ड्राइवर और महिला कंडक्टर को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं और सभी का उपचार किया गया।

चार विद्यार्थियों को आई चोटें

हादसे में घायल विद्यार्थियों की पहचान सौरभ ठाकुर (13), ऋषभ ठाकुर (14), मधु गुर्जर (14) और रागिनी पाल (15) के रूप में हुई है। सौरभ और ऋषभ ग्राम बंदीछोड़ के रहने वाले हैं, जबकि मधु और रागिनी चारगांव निवासी हैं। हादसे में बस ड्राइवर तुलसी प्रसाद निवासी करणपुर और महिला कंडक्टर वर्षा सिंह निवासी सोहागपुर भी घायल हुई हैं।

ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

सोहागपुर थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि सूकरी और चुरका के बीच स्कूल बस पलटने की सूचना मिली थी। हादसे में चार विद्यार्थी घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे की वजह, बस की स्थिति और ड्राइवर की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 29 Aug 2026

Advertisement

UK Add राज्य में अग्निवीरों को 07 on 29 Aug 2026