नायब सिंह सैनी पंजाब में सक्रिय

पंजाब मिशन पर BJP का फोकस तेज, हरियाणा CM सैनी से नितिन नवीन ने की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं, आगामी चुनावों के लिए पार्टी की सक्रियता बढ़ी।

By : रोहन उमक
पंजाब मिशन पर BJP का फोकस तेज, हरियाणा CM सैनी से नितिन नवीन ने की मुलाकात

पंजाब मिशन पर BJP का फोकस तेज, हरियाणा CM सैनी से नितिन नवीन ने की मुलाकात

हरियाणा में संगठन और सरकार दोनों मोर्चों पर मजबूत पकड़ बनाने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब पंजाब में भाजपा की रणनीति का अहम चेहरा बनते नजर आ रहे हैं। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। 

इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली इस बैठक ने हरियाणा और पंजाब भाजपा संगठन को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को नया बल दे दिया है।

नितिन नवीन

पंजाब चुनाव को लेकर बनी रणनीति

सूत्रों के अनुसार, बैठक की शुरुआत हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई देकर हुई। इसके बाद बातचीत का केंद्र पंजाब विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक मजबूती पर रहा। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व पंजाब में पार्टी को नए सिरे से सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहा है और इसमें नायब सिंह सैनी की भूमिका अहम मानी जा रही है।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा तेज हो गई है कि हरियाणा भाजपा संगठन में शीर्ष स्तर पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, बैठक में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

पंजाब में लगातार सक्रिय हैं नायब सिंह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले कुछ समय से लगातार पंजाब के दौरे कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच उनकी सक्रियता को भाजपा के मिशन पंजाब से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्य में संगठनात्मक स्तर पर एक मजबूत कैडर तैयार करने की दिशा में भी काम शुरू कर दिया है।

विशेष बात यह भी है कि नायब सिंह सैनी पंजाब और हरियाणा के कार्यक्रमों में सिख पगड़ी पहनकर पहुंचते हैं, जिससे वे पंजाब की सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ाव का संदेश देने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान भी वे पीले रंग की पगड़ी में नजर आए।

हरियाणा सीएम सैनी

जल्द पंजाब दौरे पर जा सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी महीने पंजाब का दौरा कर सकते हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि जिस तरह भाजपा ने पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक विस्तार कर कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया, उसी तरह पंजाब में भी पार्टी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर सकती है।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

बेअंत सिंह की तरह…: पंजाब CM मान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से भेजा गया।

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में 4 दिन स्कूल बंद, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर जोर

पंजाब में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 से 30 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026