नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

चंपावत में नाबालिग का अपहरण और गैंगरेप, हाथ-पैर बांध कर भागे आरोपी

चंपावत के सल्ली गांव में एक नाबालिग का अपहरण और गैंगरेप किया गया। पीड़िता के साथ बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर अपहरण किया और उसे प्रताड़ित किया।

चंपावत में नाबालिग का अपहरण और गैंगरेप, हाथ-पैर बांध कर भागे आरोपी

चंपावत में नाबालिग का अपहरण और गैंगरेप

चंपावत में दोस्त की शादी में गई नाबालिग को 3 बदमाशों ने हथियार के बल पर किडनैप कर लिया। आरोपी उसे सुनसान कमरे में ले गए, जहां रातभर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी सुबह होते ही 16 साल की नाबालिग को कमरे में बंद कर फरार हो गए। सुबह जब परिजन उसकी तलाश करते हुए निकले, तो वह एक सुनसान जगह पर बने कमरे में मिली, जहां उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे।

दोस्त की शादी में गई थी नाबालिग

पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, नाबालिग का जिला चिकित्सालय में टेस्ट कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। घटना चंपावत के सल्ली इलाके की है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग मंगलवार को अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए सल्ली गांव गई थी। इसी बीच वह घर लौटने लगी तो बदमाश उसे बहला-फुसलाकर थोड़ी दूर लेकर गए। लेकिन कुछ आगे जाने पर सुनसान जगह मिलते ही बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर उसे बंधक बना लिया। 

बारी-बारी से रेप

इसके बाद वे उसे सुनसान कमरे में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई और आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। जब काफी देर तक बच्ची वापस नहीं आई, तो पिता ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रात लगभग 1:28 बजे पीड़िता के मोबाइल से परिजनों को एक कॉल आया, लेकिन तुरंत बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के बाद, 6 मई की सुबह लगभग 4 बजे पीड़िता एक कमरे में बंधी हुई मिली।

संबंधित सामग्री

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026