मसूरी में युवक का शव मिला

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी-देहरादून रोड पर 22 वर्षीय सुमित पाल का शव मिला। सुमित 10 जुलाई से लापता था। पुलिस जांच में जुटी है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी में मिला युवक का शव

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हाथीपांव मंदिर के समीप जंगल में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुमित पाल (22), निवासी देहरादून के रूप में हुई है। सुमित 10 जुलाई से लापता था और उसकी गुमशुदगी नेहरू कॉलोनी थाने देहरादून में दर्ज कराई गई थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वह अपनी बाइक से मसूरी आया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार हो हाथीपांव रोड नाग मंदिर के पास जंगल में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही षव को जगली जानवारों ने नुकसान पहुचाया व सडीगली हालत में बरामद किया गया है।

दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या?

पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि मामला दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का है। जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि सुमित पाल मसूरी किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार जिले के कुक्षी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और लूटपाट की।

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को फिरौती के लिए धमकी मिली है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, पुलिस अब जांच में जुटी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026