मसूरी-देहरादून मार्ग बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित, खेतवाला गांव के हालात गंभीर

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ, जिससे स्थानीय निवासी और पर्यटक फंसे। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित, खेतवाला गांव के हालात गंभीर

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन

लगातार बारिश के बीच शनिवार को देर रात करीब साढ़े 12 बजे मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर कई चारपहिया और दोपहिया वाहन फंस गए, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को देर रात तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मलबा हटाने का काम जारी

सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम JCB मशीन के साथ मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चले राहत कार्य के बाद सड़क पर जमा मलबा और बोल्डर हटाकर यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया, जिससे फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सका। SDM मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि लगातार बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी भूस्खलन या मलबा आने की सूचना मिले, वहां तत्काल राहत कार्य शुरू कर मार्ग को जल्द से जल्द यातायात के लिए खोला जाए। 

खेतवाला गांव के हालात गंभीर

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। इधर, मसूरी के निकट खेतवाला गांव के हालात गंभीर कर दिए हैं। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से बन रही संपर्क सड़क से निकला मलबा और भूस्खलन गांव के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। खेतवाला गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कई स्थानों पर ध्वस्त हो गया है, जबकि सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। पहाड़ी पर अटके बोल्डरों के कारण हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की टक्कर से 4 लोगों की मृत्यु और 7 घायल हुए। ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में शामिल होंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

देशभर में बारिश का डबल अटैक! दिल्ली से MP और हिमाचल तक बिगड़े हालात

भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जलभराव, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने जनजीवन को प्रभावित किया है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026