मुख्यमंत्री योगी का मथुरा दौरा

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे CM योगी: बांके बिहारी से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक दर्शन-पूजन

जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा-वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

By : दिव्या मिस्त्री
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे CM योगी: बांके बिहारी से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक दर्शन-पूजन

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा-वृंदावन में इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में नजर आएंगे। मुख्यमंत्री योगी तीन सितंबर को दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

परखम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री तीन सितंबर को दोपहर करीब एक बजे हेलिकॉप्टर से परखम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे वृंदावन जाएंगे। वृंदावन में मुख्यमंत्री भक्ति स्थल मार्ग का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद करीब 1 बजकर 25 मिनट पर गीता शोध संस्थान पहुंचेंगे।

लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे

यहां मुख्यमंत्री ब्रज तीर्थ विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद गीता शोध संस्थान परिसर में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए

इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रज दर्शन कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल होंगे। मथुरा-वृंदावन प्रवास के दौरान उनका प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।

मुख्यमंत्री रात में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान के अशोका अतिथि गृह में विश्राम करेंगे।

हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे

वहीं, चार सितंबर की सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां गो पूजन के साथ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद करीब 10 बजकर 35 मिनट पर वह अतिथि गृह लौटेंगे और फिर राजकीय हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

यानी जन्माष्टमी पर मथुरा में मुख्यमंत्री योगी का दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ विकास परियोजनाओं और ब्रज क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिहाज से भी खास रहने वाला है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश में भव्य होगा श्रीकृष्ण पर्व, जन्माष्टमी पर प्रदेशभर में खास आयोजन

मध्यप्रदेश में भव्य होगा श्रीकृष्ण पर्व, जन्माष्टमी पर प्रदेशभर में खास आयोजन

मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण पर्व का आयोजन होगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल हैं।

UP चुनाव 2027: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को चेताया- ‘अब जागने का वक्त है’

UP चुनाव 2027: CM योगी ने कार्यकर्ताओं को चेताया- ‘अब जागने का वक्त है’

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए संदेश दिया है।

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग,घर पर आसानी से बनाएं श्रीकृष्ण का पसंदीदा प्रसाद

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग,घर पर आसानी से बनाएं श्रीकृष्ण का पसंदीदा प्रसाद

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना एक पारंपरिक रिवाज है। यहाँ जानिए कैसे तैयार करें यह सरल और पारंपरिक प्रसाद।

अष्टमी-रोहिणी के दुर्लभ संयोग में मनेगी जन्माष्टमी, 4 सितंबर को होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अष्टमी-रोहिणी के दुर्लभ संयोग में मनेगी जन्माष्टमी, 4 सितंबर को होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

4 सितंबर 2026 को भारत में जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग होगा, जो पूजा के लिए शुभ माना जाता है।

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर समाज को बांटने, भ्रष्टाचार और सरकारी परियोजनाओं में दुरुपयोग के आरोप लगाए।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 2 september