मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया

किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों की समृद्धि और उन्नति के लिए विभिन्न पहलें और योजनाएं प्रस्तुत कीं।

By : शिवम् पांडेय
किसान सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- अन्नदाता को सुविधा सम्पन्न बनाना ही हमारा लक्ष्य

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अगस्त को दतिया में जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को सीएम हाउस से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों की भलाई के लिए इनके खेत-खलिहानों और घर आंगन में समृद्धि लाने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। किसानों का कल्याण कर सुविधा सम्पन्न बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए मिशन मोड में काम कर रहे है। बलराम कृषि महोत्सव इसी दिशा में किया जा रहा सरकार का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज सावन का अंतिम सोमवार है। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि प्रदेश के सभी किसानों के घर-भण्डार अन्न से भरे रहें, बाबा महाकाल सभी का कल्याण करें एवं सभी के घरों में समृद्धि की सौगात दें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दतिया जिला 2 वस्तुओं के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। पहला पीतांबरा माई का प्रसाद, जो पूरे देश भर में प्रसिद्ध हैं और दूसरा दतिया का गुड़, जो एक जिला-एक उत्पाद के तहत शामिल है। मध्यप्रदेश के किसान की भी पहचान दूर-दूर तक हो, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस वर्ष 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गेंहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ दतिया जिले का किसान भी आने वाले समय में खेती-किसानी के माध्यम से खूब आगे बढ़ेगा। आज धान की पैदावार में 32 क्विंटल से बढ़कर 36 क्विंटल प्रति हैक्टेयर बढोत्तरी हुई है। मूंगफली और गेहूं का रकबा भी बढ़ा है। आने वाले समय में गेहूं और चने की फसल के लिए अब रात के साथ साथ दिन में भी किसानों को बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। अब किसान खाद-बीज की जरूरत के लिए लेने वाले ऋण को जून-जुलाई में जीरो पर्सेंट ब्याज पर जमा कर सकते हैं। पहले यह 31 मार्च तक जमा कराना होता था, किसानों के हित में हमने 31 मार्च तक ऋण राशि को जमा कराने के बंधन समाप्त कर दिया है।

जमीन न बेचे किसान


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज का समय बदल रहा है। किसान उन्नति कर रहा है। उन्होंने सभी किसानों से कहा कि वे उन्न्त कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं एवं जितना अधिक हो सके स्वावलंबी बनें। बच्चों के शादी, ब्याह पर कम से कर्म खर्च करें। साथ ही अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाए लिखाएं और आगे बढ़ाएं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि जिले का कोई भी किसान अपनी खेती की जमीन न बेचे। आने वाले समय में खेती-किसानी का वक्त बदलने वाला है। अब यह एक लाभ का व्यवसाय बनता रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने हेतु कृषि के साथ-साथ पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं उद्यानिकी को बढ़ावा दे रही है। आने वाले समय में दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश ऊंचाईयों को छूएगा। डॉ. भीमराव अम्बडेकर कामधेनु योजना अन्तर्गत गौपालन को प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके अन्तर्गत पांच हजार निराश्रित गौवंश रखा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दतिया जिले ग्राम बड़ेरा निवासी एमएससी (एग्रीकल्चर) की पढ़ाई कर रहे युवा किसान हरिमोहन राजपूत से वीसी से संवाद कर उसकी खेती-किसानी की जानकारी ली। हरिमोहन ने बताया कि उसने गन्ने की फसल ली है, पैदावार अच्छी हुई है। उन्होंने अन्य किसानों से भी संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

उन्नत तकनीक एवं आधुनिक कृषि यंत्र का प्रर्दशन


बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि यंत्रों तथा खेती की नवीन पद्धतियों से अवगत कराने के उद्देश्य से कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लगभग 16 स्टॉल लगाए गए, जहां विशेषज्ञों के जरिए किसानों को कृषि क्षेत्र में उपयोगी नवीन तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रदर्शनी में रीपर कम बाइंडर, डीएसआर मशीन, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, स्ट्रॉ रीपर, थ्रेशर, लेजर लैंड लेवलर, सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल, रोटोकल्टीवेटर, रोटावेटर, पावर स्प्रेयर एवं प्लाऊ सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को इन यंत्रों की उपयोगिता, संचालन एवं कृषि कार्यों में इनके प्रभावी उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं आत्मा परियोजना द्वारा भी स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती, उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा संबंधित विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की गई। किसानों ने विभिन्न कृषि यंत्रों एवं तकनीक का अवलोकन कर जानकारी भी प्राप्त की।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन लगातार कर रहे अन्नदाता से संवाद, किसानों को हर लाभ देने प्रतिबद्ध सरकार

सीएम डॉ. मोहन लगातार कर रहे अन्नदाता से संवाद, किसानों को हर लाभ देने प्रतिबद्ध सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएँ शुरू की।

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

मासूम बच्ची का सीएम डॉ. मोहन ने किया अन्नप्राशन, आपको इमोशनल कर देगी उनकी ये Photo

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों और हितग्राहियों से संवाद किया, उन्हें उपहार दिए और अन्नप्राशन संस्कार किया।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026