मुख्यमंत्री की ई-बस यात्रा

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ई-बस का उपयोग करते हुए कैबिनेट बैठक में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति सजगता और संसाधनों के मितव्ययी उपयोग की मिसाल पेश की गई।

सीएम डॉ. यादव ने दिया मितव्ययता का संदेश, मुख्यमंत्री डॉ. कैबिनेट के साथ ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को कैबिनेट की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में ईंधन, शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को साकार करते हुए कैबिनेट के सदस्यों के साथ, सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक बस से प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनुकरणीय पहल के लिए अपने शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में ही छोड़ा। सभी मंत्री और उनका स्टाफ सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सामूहिक रूप से सभी बैठक स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंत्रियों के व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वाहन जैसी सुविधाएं मुख्यमंत्री निवास में ही रोक दी गई।

कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी गाड़ियों से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छोड़कर सुबह 10 बजे इलेक्ट्रिक बस से सामूहिक रूप से जगदीशपुर बैठक स्थल पहुंचे। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उस सोच को परिलक्षित करती है, जिसके अंतर्गत शासन के हर स्तर पर सादगी, मितव्ययिता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।

जनजातीय नायकों और सुशासन पर केंद्रित रही प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री निवास से चली ई-बसों के प्रति राजधानी वासी विशेष रूप से उत्सुक रहे। कई स्थानों पर ई-बसों पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में पातरा पुल, लांबाखेड़ा और जगदीशपुर में प्रवेश पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जगदीशपुर पहुंचने पर विधायक विष्णु खत्री ने अंग वस्त्रम से उनका स्वागत किया। उनका प्रवेश द्वार पर तिलक कर अभिवादन भी किया गया। उन्होंने इस अवसर पर जगदीशपुर दुर्ग में लगाई गई धरोहर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। उन्होंने जनजातीय कलाकारों से संवाद भी किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के जनजाति नायकों सहित सुशासन और शौर्य के पर्याय शासकों और राष्ट्रभक्तों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

संबंधित सामग्री

रीवा-शहडोल संभाग में बाढ़ की स्थिति की CM Dr.  मोहन  ने की समीक्षा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

रीवा-शहडोल संभाग में बाढ़ की स्थिति की CM Dr. मोहन ने की समीक्षा, राहत कार्य तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और तत्काल सहायता के लिए निर्देश दिए।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026