मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM आवास पर करीब 1 घंटे 20 मिनट तक चली मुलाकात में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
PM मोदी से मुलाकात
सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी सीएम भजनलाल ने पीएम मोदी से चर्चा की है। वहीं पीएम मोदी से मुलाकत के बाद CM भजनलाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया। CM ने कहा - आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा साल 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव प्रेरित करती है।
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 1, 2026
युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के… pic.twitter.com/WHU4CnWqZ3
नितिन नवीन से मुलाकात
CM ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है, उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा CM भजनलाल ने नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।