मुख्यमंत्री भजनलाल का दौरा

CM भजनलाल ने मसूदा से की VB G RAM G योजना की शुरुआत, 78 टंकियों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मसूदा दौरे पर नई योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने विकास और प्रधानमंत्री मोदी के विजन की सराहना की।

CM भजनलाल ने मसूदा से की VB G RAM G योजना की शुरुआत, 78 टंकियों का शिलान्यास

VB G RAM G योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्यावर जिले के मसूदा विधानसभा के ग्राम देवमाली मसूदा पहुंचे। यहां देवमाली स्थित हेलीपेड पर मंत्री अविनाश गहलोत, जवाहरसिंह बेढम, देवस्थान विभाग मंत्री ओटाराम देवासी, मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक रामस्वरूप लांबा, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वीरेन्द्रसिंह कानावत सहित प्रशासन के आला अधिकारियों ने स्वागत किया। कृषि मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सीएम भजनलाल ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि यह हाथ का पंजा मत दिखाओ, इसने देश को गंजा कर दिया।

VB G RAM G योजना की शुरुआत 

CM भजनलाल ने भगवान देवनारायण सहित अन्य के जयकारों के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। साथ ही VB G RAM G योजना की शुरुआत की। सीएम शर्मा ने कहा कि इस योजना में पहले श्रमिकों को 100 दिनों की गारंटी थी। अब इस नई योजना में 125 दिनों की मजदूरी की गारंटी दी गई है। गांव के विकास के लिए ही VB G रामजी योजना लाई गई है। इसके लिए देश के PM नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री का स्पष्ट विजन है कि  देश को विकसित बनाना है, तो हमारे गांव को विकसित बनाना होगा।

78 टंकीयों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत 418 करोड़ की लागत से बनने वाली 78 टंकियों का शिलान्यास किया। साथा ही मसूदा से रामगढ़ और बांदनवाड़ा से भिनाय रोड़ बनाने की भी घोषणा की। आयोजन के बाद मुख्यमंत्री ने देवमाली स्थित भगवान देवनारायण मंदिर में पूजा–अर्चना की। साथ ही देवमाली मसूदा के नमोवन में पौधरोपण किया गया। इसके बाद CM ने हेलिकॉप्टर से जयपुर के लिए निकल गए।

संबंधित सामग्री

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा की।

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026