MP Farmers Bhavantar Payment: मध्य प्रदेश के लाखों सोयाबीन किसानों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम के जावरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 3.77 लाख किसानों के बैंक खातों में 810 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की।
यह राशि मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन उत्पादकों को बाजार मूल्य और समर्थन मूल्य के अंतर की भरपाई के रूप में दी गई है।
810 करोड़ रुपये ट्रांसफर
810 करोड़ रुपये की राशि योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत किसानों के खातों में पहुंचाई गई। इससे किसानों को रबी सीजन की तैयारी और अन्य किसानी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। इससे पहले नवंबर में सरकार ने 1.32 लाख किसानों को लगभग 300 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की थी। [caption id="attachment_125201" align="alignnone" width="595"]
CM मोहन ने जारी की मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना की किश्त[/caption]