मॉनसून ने छत्तीसगढ़ में बढ़ाई मुश्किलें

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मॉनसून की वजह से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आपातकालीन उपायों के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: नदी-नाले उफान पर, मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून के सक्रिय होने के बाद लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेज बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई जिलों में एहतियात के तौर पर स्कूल बंद करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रदेश में बिगड़ते मौसम और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद लोगों तक तत्काल राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए तथा लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

दिल्ली दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह बुधवार रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा से जुड़े मांझी, चालकी और मुड़िया जनजाति के प्रतिनिधिमंडल की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री भी इस विशेष अवसर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरा के लिए गौरव का क्षण बताया।

गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायगढ़ दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च माना गया है और उनके मार्गदर्शन से जीवन को सही दिशा मिलती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह हर वर्ष बनोरा आश्रम जाकर पूज्य बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस पावन स्थल पर पिछले 30 वर्षों से पूज्य संत नारायण तपस्या कर रहे हैं और उनका आशीर्वाद प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

संबंधित सामग्री

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

आत्मानंद स्कूल की कक्षा में निकला कोबरा, छात्रों में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद मिली राहत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोबरा नाग मिलने से डर और अफरा-तफरी मची। सांप को सुरक्षित निकाला गया।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

बरसात में बिजली संकट से उत्तराखंड को राहत, केंद्र ने दिया 100 MW अतिरिक्त बिजली कोटा ,CM धामी ने की थी मांग

बरसात में बिजली संकट से उत्तराखंड को राहत, केंद्र ने दिया 100 MW अतिरिक्त बिजली कोटा ,CM धामी ने की थी मांग

मानसून के दौरान बिजली उत्पादन में गिरावट को देखते हुए उत्तराखंड को केंद्र से मिला 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली कोटा, जिससे राज्य की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026