मानसून ने UP में जोर पकड़ा

उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा, सड़कों पर आए मगरमच्छ, हॉस्पिटल में भरा घुटनों तक भरा पानी

उत्तर प्रदेश में मानसून की तेज गतिविधियां जारी हैं। 20 शहरों में भारी बारिश, सड़कें और खेत जलमग्न। नदियां भी उफान पर।

उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा, सड़कों पर आए मगरमच्छ, हॉस्पिटल में भरा घुटनों तक भरा पानी

उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा

UP में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी समेत 20 शहरों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पूरे राज्य में बादल छाए हैं। इसके अलावा, सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 66 में भारी बारिश हो सकती है।

सड़कें बनी तालाब, गांव में आए मगरमच्छ

पिछले 24 घंटे में प्रयागराज में इतनी भारी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। पानी घरों में घुस गया। अंडरपास में 2 फीट तक जलभराव होने से ट्रैफिक रोकना पड़ा। कौशांबी में घर में पानी भरने से सामान तैरते दिखे। पीलीभीत और बहराइच में खराब मौसम के कारण सभी स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई। इधर, UP में कई नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर में शारदा नदी का पानी गांवों में घुस गया। पानी के साथ-साथ मगरमच्छ भी गांव तक पहुंच गए। खेतों और सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। वाराणसी-प्रयागराज में घाटों की सीढ़ियां डूब गई। बनारस में 50 छोटे मंदिरों में पानी भर गया है।

हॉस्पिटल में घुटनों तक पानी भरा

इससे पहले, गोरखपुर, अयोध्या समेत 50 जिलों में बारिश हुई। फिरोजाबाद और उन्नाव के सरकारी हॉस्पिटल में घुटनों तक पानी भर गया। शामली में नहर टूट गई, और 10 फीट सड़क धंस गई। राज्य में पिछले 3 दिनों में बारिश और बिजली गिरने की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक - बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के कमजोर पड़ने के साथ ही मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई। मानसूनी रेखा श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई, वाराणसी, रांची होते हुए उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की और जा रही है। ऐसे में UP में 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके बाद 3-4 दिन कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026