मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणाएं

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती,CM डॉ यादव ने किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीट परीक्षा की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाए और यूसीसी को लेकर आगामी मानसून सत्र में प्रस्ताव लाने की घोषणा की।

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती,CM डॉ यादव ने किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विधानसभा परिसर पहुंचकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने काटजू के सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़े

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीट परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संबंध में केन्द्र सरकार के लगातार संपर्क में है और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि भविष्य में ऐसी कोई स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, जिससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़े।

सभी विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर रिफ्रेशमेंट सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर अभिभावकों के बैठने और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी, जिससे परीक्षार्थी बिना किसी चिंता के परीक्षा दे सकें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

मानसून सत्र में यूसीसी का प्रस्ताव लाया जाएगा

वहीं, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में यूसीसी का प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि महाकाल की कृपा रही तो इसी मानसून सत्र में यह प्रस्ताव पारित भी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यूसीसी को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें विधानसभा के मानसून सत्र पर टिकी हैं, जहां सरकार इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को सदन के पटल पर रख सकती है।
 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026