Child trafficking rescue: दिल्ली के भारत नगर से एक 13 साल की मासूम लड़की के अपहरण, तस्करी, जबरन शादी और बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना तब शुरू हुई जब लड़की अपने पिता से विवाद के बाद 21 जुलाई को घर छोड़कर चली गई थी। लगभग एक महीने बाद, दिल्ली पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के शामली से बरामद किया और इस जघन्य अपराध में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले ने मानव तस्करी और नाबालिगों के खिलाफ हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर किया है।
[caption id="attachment_100862" align="alignnone" width="535"]
13 साल की लड़की का अपहरण, तस्करी[/caption]
13 साल की लड़की का अपहरण, तस्करी[/caption]
अपहरण और तस्करी का खुलासा
लड़की के घर से गायब होने के बाद, उसके परिवार ने भारत नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज कराया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थवेस्ट) भिष्म सिंह ने बताया कि 21 जुलाई को लड़की ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 30 से अधिक मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया, संदिग्ध इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जांच की और दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इनमें मथुरा, रोहिणी, पलवल, द्वारका, शकूरपुर और कई रेलवे स्टेशन शामिल थे।ट्रेन से मेरठ पहुंची नाबालिग
लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता से विवाद के बाद तनावग्रस्त थी और घर छोड़कर इंदरलोक मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां से वह बिना किसी स्पष्ट मंजिल के एक ट्रेन में सवार हो गई, जो उसे मेरठ ले गई। मेरठ में उसकी मुलाकात विकास (20) से हुई, जिसने उसे झूठे वादों से बहलाया। विकास ने उसे सह-आरोपी आशु (55) के पास ले जाया, जहां उसे कैद कर लिया गया। बाद में, उसे राजीव (40) को सौंप दिया गया, जिसने उसे "खरीदने" की योजना बनाई। [caption id="attachment_100863" align="alignnone" width="509"]
ट्रेन से मेरठ पहुंची नाबालिग[/caption]