मंत्री विजय शाह का बयान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री विजय शाह का ममता बनर्जी पर निशाना, बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने योग दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और चिंता व्यक्त की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री विजय शाह का ममता बनर्जी पर निशाना, बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान

खंडवा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बड़ा बयान दिया। खंडवा में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में उन्होंने बिना नाम लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और बंगाल की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा

पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजय शाह ने कहा कि “एक मछली पूरे तालाब को गंदा कर देती है। यदि सड़ी हुई मछली को समय रहते तालाब से बाहर निकाल दिया जाए, तो तालाब का पानी फिर से स्वच्छ हो सकता है।” उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है।

बंगाल का नाम सुनकर अलग तरह की धारणा बनाने लगे

मंत्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल कभी देश की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक चेतना का केंद्र रहा है। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बंगाल ने देश को अनेक महापुरुष दिए हैं और एक समय यह प्रदेश पूरे भारत का गौरव माना जाता था। लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल गईं और आज लोग बंगाल का नाम सुनकर अलग तरह की धारणा बनाने लगे हैं।

आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार है

हालांकि विजय शाह ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि पश्चिम बंगाल एक बार फिर अपने पुराने गौरव और वैभव को प्राप्त करेगा। उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी आधार है।

जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया और लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। मंत्री शाह के बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई है।
 

संबंधित सामग्री

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- भ्रष्टाचार नहीं किया

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव TMC कार्यालय में लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

बंगाल में ISI कनेक्शन का खुलासा? 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का भी आरोप

बंगाल में ISI कनेक्शन का खुलासा? 3 संदिग्ध गिरफ्तार, नकली नोट बनाने का भी आरोप

पश्चिम बंगाल की STF ने ISI से कथित तौर पर जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ये सभी भारत में अंडरकवर अभियान चला रहे थे।

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें धमकाया और कृष्णानगर सर्किट हाउस का कमरा खाली करने को कहा।

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता का आरोप - गाड़ी पर हुआ हमला, खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट जाता

ममता बनर्जी का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में उनकी गाड़ी पर पत्थर और मिट्टी फेंकी गई, जिससे उनकी खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारी मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन को प्रभावित किया है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026