महिला और बेटी नहर में कूदी

पति से विवाद के बाद बेटी को लेकर नहर में कूदी महिला,सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार में एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ गंगनहर में कूद गई। पुलिस और जल पुलिस ने मां-बेटी की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

पति से विवाद के बाद बेटी को लेकर नहर में कूदी महिला,सर्च ऑपरेशन जारी

पति से विवाद के बाद बेटी को लेकर नहर में कूदी महिला,सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार में मायके जा रही एक महिला ने पति से विवाद के बाद अपनी डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक मां-बेटी का कोई सुराग नहीं मिल सका।

कैसे दिया घटना को अंजाम 

घटना धनौरी मार्ग स्थित डीपीएस कॉलेज, दौलतपुर की बताई जा रही हैं जानकारी के मुताबिक जब कोटा मुरादनगर (थाना कलियर) निवासी अर्जुन अपनी पत्नी सविता और दो बच्चों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से सविता के मायके रायपुर दरेड़ा जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर सविता ने मोटरसाइकिल रुकवाई और अपनी डेढ़ साल की बेटी नोनी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। 

बेटा मौके पर ही सुरक्षित मिला

घटना के समय दंपती का चार वर्षीय बेटा नक्श भी मौके पर मौजूद था। वह सुरक्षित है। पत्नी के नहर में कूदते ही अर्जुन ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

टीम लगातार कर रही तलाश

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने गंगनहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक महिला और उसकी मासूम बेटी का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है, जबकि जल पुलिस लगातार मां-बेटी की तलाश में जुटी हुई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मां-बेटी के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सर्च अभियान जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

तालाब में मिले युवक-युवती के शव, 14 अगस्त से थे लापता; हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में दो युवकों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हत्या या आत्महत्या की संभावनाओं की जांच कर रही है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026