मध्य प्रदेश में जलभराव की समस्या

रायसेन में पहली बारिश बनी मुसीबत, घरों में घुसा पानी तो रहवासियों ने किया चक्का जाम

मध्य प्रदेश में मानसून आने के बाद कई शहरों में जलभराव की समस्या उजागर हुई है, जिससे रहवासी परेशान हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

रायसेन में पहली बारिश बनी मुसीबत, घरों में घुसा पानी तो रहवासियों ने किया चक्का जाम

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही कई शहरों में जलभराव और ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। रायसेन शहर में पहली तेज बारिश ने नगर पालिका और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को करीब दो घंटे हुई बारिश के बाद सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के कार्यालय के पास स्थित राधा प्रेस वाली पुलिया से पानी ओवरफ्लो हो गया, जिससे आसपास के कई घरों में पानी घुस गया। इससे नाराज रहवासियों ने सोमवार रात भोपाल-सागर रोड पर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की और वर्षों से लंबित पुलिया निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग उठाई। रहवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में उनके घरों में पानी भर जाता है, जिससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित होता है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

जिस क्षेत्र में जलभराव हुआ

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस क्षेत्र में जलभराव हुआ, वह सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के कार्यालय और उनके वार्ड के बेहद करीब स्थित है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि के कार्यालय के आसपास ही ऐसी स्थिति है, तो शहर के अन्य हिस्सों की हालत का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया

चक्का जाम के कारण भोपाल-सागर रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री बी.के. सूत्रकार मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने उनका घेराव कर तत्काल पुलिया निर्माण की मांग की। अधिकारियों द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

हर साल जलभराव की समस्या

रहवासियों का कहना है कि महामाया चौक सहित शहर के कई निचले इलाकों में हर साल जलभराव की समस्या बनी रहती है। व्यापारियों को दुकानें बंद करनी पड़ती हैं और आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है ताकि हर बारिश में उन्हें इस परेशानी से न गुजरना पड़े।
 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने रीवा, शहडोल, और जबलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा की।

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

झारखंड में छात्र और JMM कार्यकर्ताओं में टकराव, हेमंत सोरेन-राहुल गांधी के पुतले फूंकने को लेकर बढ़ा विवाद

रांची में छात्र प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता के पुतले फूंकने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ तनावपूर्ण झड़पें हुईं।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026