मध्यप्रदेश में जल प्रबंधन पर जोर

जल जीवन मिशन को मिलेगी रफ्तार,केंद्र देगा 5000 करोड़ रुपए,पीएचई की बैठक में बोले CM डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल और जल संरक्षण के उपायों पर बल देते हुए, जल जीवन मिशन के तहत प्रगति की समीक्षा की।

जल जीवन मिशन को मिलेगी रफ्तार,केंद्र देगा 5000 करोड़ रुपए,पीएचई की बैठक में बोले CM डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने और जल संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाएगा और इसके लिए केंद्र सरकार से जल जीवन मिशन के तहत लगभग 5000 करोड़ रुपए की राशि मिलने जा रही है।

80 प्रतिशत काम पूरा, हर घर जल की ओर बढ़ता प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में जल जीवन मिशन का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उज्जैन संभाग सहित 11 जिलों में योजना का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो चुका है। अब तक 1 करोड़ 11 लाख से अधिक परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं, जिससे प्रदेश के लगभग 75 प्रतिशत परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। दिसंबर 2023 के बाद 16.50 लाख नए घरेलू नल कनेक्शन भी जारी किए गए हैं।

ट्यूबवेल पर निर्भरता घटाने पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को केवल ट्यूबवेल आधारित जल व्यवस्था पर निर्भर न रहने की सलाह दी। उन्होंने तालाबों, सरोवरों और जलाशयों के निर्माण के साथ वॉटर रिचार्जिंग बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि इससे भूजल स्तर में सुधार होगा और नल जल योजनाओं को स्थायी जल स्रोत मिल सकेंगे।

सीवेज प्रबंधन भी बनेगा प्राथमिकता

सीएम ने पेयजल के साथ सीवेज प्रबंधन को भी उतना ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कई शहरों में सीवेज की समस्या गंभीर है, इसलिए जल निगम का नाम बदलकर "जल एवं सीवेज प्रबंधन निगम" किया जाएगा। इससे जल आपूर्ति और सीवेज प्रबंधन दोनों पर समान रूप से काम किया जा सकेगा।

जल संरक्षण और नवाचार को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने, जल उत्सव आयोजित करने और बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने की घोषणा की। साथ ही सौर एवं पवन ऊर्जा आधारित परियोजनाओं को बढ़ावा देने और जल योजनाओं के संचालन के लिए मजबूत व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026