मध्यप्रदेश में UCC पर अनिश्चितता

मानसून सत्र में UCC बिल पर सस्पेंस,सरकार ने 26 जुलाई तक बढ़ाया यूसीसी कमेटी का कार्यकाल

मध्यप्रदेश में UCC के प्रस्ताव की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंची, कार्यकाल विस्तार से अगले मानसून सत्र में पेश होने की संभावना कम।

मानसून सत्र में UCC बिल पर सस्पेंस,सरकार ने 26 जुलाई तक बढ़ाया यूसीसी कमेटी का कार्यकाल

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चल रही प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है, लेकिन इसके आगामी मानसून सत्र में पेश होने की संभावना लगभग खत्म मानी जा रही है। वजह यह है कि सरकार ने UCC का मसौदा तैयार कर रही उच्च स्तरीय समिति का कार्यकाल 26 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है, जबकि विधानसभा का मानसून सत्र 24 जुलाई को ही समाप्त हो जाएगा।

कार्यकाल विस्तार किया गया

विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 30 जून को जारी अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि समिति के सदस्य सचिव के अनुरोध और ड्राफ्ट तैयार करने में हो रही प्रगति को देखते हुए कार्यकाल विस्तार किया गया है। इसके चलते इस सत्र में विधेयक पेश होने की उम्मीद कमजोर हो गई है।

कानून लागू करने का प्रस्ताव शामिल

सूत्रों के अनुसार, तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा गुजरात मॉडल पर आधारित है। इसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, वसीयत, भरण-पोषण, बच्चों की अभिरक्षा और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषयों पर सभी समुदायों के लिए एक समान कानून लागू करने का प्रस्ताव शामिल है।

विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया जा चुका

हालांकि, इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हालिया बयानों के बाद अटकलें बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री पहले ही संकेत दे चुके हैं कि जुलाई के मानसून सत्र में UCC को लेकर बड़ा कदम उठाया जा सकता है। इसके अलावा 2 जुलाई को उनके समक्ष UCC ड्राफ्ट का विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दिया जा चुका है।

ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर यह भी माना जा रहा है कि भले ही समिति का कार्यकाल बढ़ा दिया गया हो, लेकिन सरकार अंतिम चरण में ड्राफ्ट को तेजी से पूरा कर विधेयक पेश करने की कोशिश कर सकती है।

फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन समिति के कार्यकाल विस्तार ने विधानसभा सत्र में UCC के आने को लेकर अनिश्चितता जरूर बढ़ा दी है।
 

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026