मध्यप्रदेश परिवहन समिट 2026

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

मध्यप्रदेश सरकार ने 2026 में इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट का आयोजन किया है, जिसमें सुरक्षित और स्मार्ट परिवहन पर चर्चा होगी।

By : सोनिया रायकवार
यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

 

मध्यप्रदेश में नागरिकों को सुगम, सुरक्षित, स्मार्ट और प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह समिट 11 और 12 सितंबर 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी। समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश की मौजूदा यात्री परिवहन व्यवस्था को और बेहतर, आधुनिक एवं प्रभावी बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की जाएगी।

सुरक्षित और स्मार्ट परिवहन व्यवस्था पर फोकस

यात्री परिवहन विजन समिट में प्रदेश में सार्वजनिक और निजी यात्री परिवहन को अधिक सुविधाजनक और तकनीक आधारित बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। यात्रियों की सुरक्षा, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने को लेकर विशेषज्ञ अपने सुझाव साझा करेंगे। समिट का उद्देश्य यात्री परिवहन क्षेत्र में ऐसे बदलावों और समाधानों पर चर्चा करना है, जिससे प्रदेश के नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

रोजगार और निवेश के नए अवसरों पर भी चर्चा

समिट में यात्री परिवहन क्षेत्र में होने वाले नवाचार और निवेश से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन को अधिक सक्षम बनाने के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल पर भी विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। परिवहन क्षेत्र में निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के संभावित अवसरों पर भी चर्चा होगी।

10 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक पंजीयन

समिट में शामिल होकर अपने सुझाव देने के इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी 10 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। समिट से जुड़ी अन्य जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। प्रतिभागी आयोजन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर समिट में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

समिट की तारीख: 11 और 12 सितंबर 2026
स्थान: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर
पंजीयन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026, दोपहर 12 बजे तक

लिंक पर जाकर पंजीयन

https://forms.gle/f9wEvWb444JkzJgX6 लिंक पर जाकर पंजीयन करा सकेंगे। साथ ही https://events.eletsonline.com/mpyatriparivahansummit/ लिंक पर जाकर समिट से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

भारतीय नेता डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

भारतीय नेता डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की और आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास किया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा - AI-डेटा से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक हर सेक्टर में अवसर

सीएम डॉ. यादव ने कहा - AI-डेटा से डिफेंस और फूड प्रोसेसिंग तक हर सेक्टर में अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, मध्यप्रदेश ने निवेश और उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है, जिसमें AI, डेटा, ड्रोन, डिफेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और Global Investors Summit में शामिल होने का न्योता दिया।

एआईएम-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

एआईएम-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने AIM Congress 2026 में विश्वभर के निवेशकों से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया।

सागर जहरीली शराबकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, शराबकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

सागर जहरीली शराबकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, शराबकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026