मध्यप्रदेश परिवहन समिट 2023

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर में परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन किया, जिसमें तकनीक, सुरक्षा, और पर्यावरणीय अनुकूलता पर फोकस किया जाएगा।

By : सोनिया रायकवार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को समिट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी शामिल होंगे। समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर रहेगा। मध्यप्रदेश की सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। परिवहन विभाग की ओर से 11 और 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का आयोजन किया जाएगा। नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश के विजन के साथ आयोजित इस समिट का उद्देश्य प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था में जन-निजी भागीदारी यानी PPP मॉडल, आधुनिक IT सिस्टम और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

CM डॉ. यादव करेंगे इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन

समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में बस निर्माताओं, IT कंपनियों, वित्तीय संस्थानों, उद्योगों और प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगमों की ओर से गतिविधियों और नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री समिट की स्मारिका का विमोचन करने के साथ MPYPIL के नए लोगो का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की संरचना और भविष्य की योजनाओं पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। मोबिलिटी स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित हैकाथॉन का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे।

देशभर के विशेषज्ञ और निजी ऑपरेटर होंगे शामिल

समिट में देश के अलग-अलग राज्यों के परिवहन विशेषज्ञ, नीति निर्माता, निजी बस ऑपरेटर, राज्य परिवहन उपक्रमों के प्रतिनिधि, IT कंपनियां और उद्योग जगत से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। इन विशेषज्ञों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश की सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक आधुनिक, सरल, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। समिट में कुल 8 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें निवेश, रोजगार, यात्री सुरक्षा, AI आधारित परिवहन व्यवस्था, ग्रीन मोबिलिटी और स्मार्ट टिकटिंग जैसे विषयों पर मंथन होगा।

इन 8 विषयों पर होगा मंथन

पहले सत्र में मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030 के तहत बस संचालन और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम में PPP मॉडल को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी।

दूसरे सत्र में बस टर्मिनल, मल्टीमॉडल हब, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर में निजी निवेश आकर्षित करने पर मंथन होगा।

तीसरे सत्र में सार्वजनिक बस संचालन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें किराए के अलावा विज्ञापन, लॉजिस्टिक्स, खुदरा और नामकरण अधिकार जैसे गैर-किराया राजस्व के विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

चौथे सत्र में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए यात्री परिवहन क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर चर्चा होगी। इसमें पीएम मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, पीएम कौशल विकास योजना, पीएम ई-ड्राइव और पीएम ई-बस सेवा जैसी योजनाएं शामिल होंगी।

पांचवें सत्र में यात्री सुरक्षा और सुविधा पर फोकस रहेगा। CCTV निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, चालक प्रशिक्षण, बसों के रखरखाव, रियल टाइम यात्री सूचना और शिकायत निवारण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

छठे सत्र में AI और रियल टाइम डेटा की मदद से इंट्रा-सिटी और इंटर-सिटी बस रूट और संचालन को बेहतर बनाने पर विशेषज्ञ अपनी राय देंगे।

सातवें सत्र में ग्रीन मोबिलिटी पर चर्चा होगी। इसमें इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों के साथ चार्जिंग और रीफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन डिपो और ADAS जैसी तकनीकों पर मंथन होगा।

आठवें सत्र में एकीकृत टिकटिंग और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली के जरिए यात्रियों को निर्बाध यात्रा सुविधा देने पर चर्चा होगी। इसमें नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, ओपन-लूप पेमेंट सिस्टम और MaaS प्लेटफॉर्म जैसे विषय शामिल होंगे।

कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा

समिट में EKA Mobility, Tata Motors, GreenCell Mobility, Volvo-Eicher, Switch Mobility, Aero Eagle Automobile, Yash Technologies, Rapido, Chalo Mobility, Amnex Infotechnologies, Indian Oil Corporation, SBI और Think Gas जैसी कंपनियां शामिल होंगी। इसके अलावा WRI India, BITS Pilani, CEPT Ahmedabad, KPMG और DIMTS से जुड़े विशेषज्ञ भी परिवहन क्षेत्र को लेकर अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।

भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर तैयार होगी रणनीति

दो दिवसीय समिट के जरिए मध्यप्रदेश सरकार का फोकस सार्वजनिक परिवहन को तकनीक आधारित, सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर है। समिट में होने वाली चर्चाओं और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था के भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध/जहरीली शराब माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस: बंडा में चला प्रशासन का बुलडोजर!

मध्य प्रदेश के बंडा में जहरीली शराब पीने से कई मौतें हुईं। प्रशासन ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाया।

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन का नया विजन, इंदौर में 11-12 सितंबर को समिट

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन का नया विजन, इंदौर में 11-12 सितंबर को समिट

मध्यप्रदेश सरकार इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट 2026 आयोजित करेगी, जिसमें सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन प्रणालियों पर चर्चा होगी।

MP में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन

MP में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती, 22 सितंबर से आवेदन

मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा की घोषणा की गई है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।

MP में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 7,500 रुपए, NEET-JEE और CLAT की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार

MP में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 7,500 रुपए, NEET-JEE और CLAT की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए एक नई स्कॉलरशिप योजना शुरू की है, जिसमें NEET, JEE, CLAT की तैयारी शामिल है।

सागर अवैध शराब कांड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश

सागर अवैध शराब कांड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में अवैध शराब कांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए, दिलीप कुमार और इरशाद वली की नियुक्तियाँ की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026