जहरीली शराब से मौतें

सागर में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत हो गई, अन्य 8 का अस्पताल में इलाज जारी है।

By : दिव्या मिस्त्री
सागर में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील के बराज गांव में जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृतकों में बंडा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोग शामिल हैं। कई अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही सागर पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। सागर एसपी अनुराग सुजानिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि लोगों ने शराब कहां से खरीदी थी और जहरीली शराब का स्रोत क्या था।

नकली शराब की शिकायत पर उठे सवाल

हादसे के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार ने कुछ समय पहले बाजार में ‘बांबे व्हिस्की’ के नाम से बिक रही नकली शराब को लेकर आबकारी कार्यालय में शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

चार दिन पहले दी गई थी चेतावनी

बताया जा रहा है कि घटना से महज चार दिन पहले आबकारी विभाग की बैठक हुई थी। इसमें लाइसेंसी ठेकेदारों ने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कारोबार और नकली शराब की बिक्री को लेकर अधिकारियों को चेतावनी दी थी। अब हादसे के बाद विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

11 लोगों की मौत, 8 अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में गोलू उर्फ चमन लोधी, दिग्विजय लोधी, करतार सिंह, उजयार सिंह, रोशन लोधी, राजेंद्र लोधी, हरनाम राय, उत्तम नायक, सुमेर सिंह दांगी, राजकुमार लोधी और सुरेंद्र अहिरवार की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 8 लोगों को सागर बीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अब शराब के स्रोत और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

संबंधित सामग्री

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात

दुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इथियोपिया के राष्ट्रपति के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की और Global Investors Summit में शामिल होने का न्योता दिया।

त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत: AIIMS भोपाल और दिल्ली की रिपोर्ट में चोटों को लेकर विरोधाभास का दावा

त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत: AIIMS भोपाल और दिल्ली की रिपोर्ट में चोटों को लेकर विरोधाभास का दावा

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत पर भोपाल और दिल्ली एम्स की मेडिकल रिपोर्ट्स में विरोधाभास से निष्पक्षता पर सवाल उठे।

एआईएम-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

एआईएम-2026 में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, निवेशकों को दिया मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने AIM Congress 2026 में विश्वभर के निवेशकों से मुलाकात की और मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया।

सागर जहरीली शराबकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, शराबकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

सागर जहरीली शराबकांड पर उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, शराबकांड को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

यात्री परिवहन विजन समिट में जुटेंगे विशेषज्ञ, बस ऑपरेटर और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

मध्यप्रदेश सरकार ने 2026 में इंदौर में यात्री परिवहन विजन समिट का आयोजन किया है, जिसमें सुरक्षित और स्मार्ट परिवहन पर चर्चा होगी।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026