मध्य प्रदेश में टेक होम राशन में बदलाव

टेक होम राशन की जिम्मेदारी बदली, अब महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा सप्लाई; UCC मसौदे को अगली कैबिनेट में मंजूरी संभव

मध्य प्रदेश में टेक होम राशन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी अब महिला और बाल विकास विभाग को सौंपी गई है।

टेक होम राशन की जिम्मेदारी बदली, अब महिला एवं बाल विकास विभाग करेगा सप्लाई; UCC मसौदे को अगली कैबिनेट में मंजूरी संभव

मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाले टेक होम राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को दिए जाने वाले टेक होम राशन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से हटाकर महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंप दी गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना

नई व्यवस्था के तहत राशन तैयार करने और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने का काम चयनित स्व-सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। वर्तमान में जो समूह राशन तैयार कर रहे हैं, उन्हें आगे भी काम जारी रखने का अवसर मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य राशन की गुणवत्ता बेहतर करना और वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

राशन तैयार करने के लिए स्व-सहायता समूहों के लिए गुणवत्ता के मानक तय किए जाएंगे। इन्हीं नियमों के अनुसार राशन तैयार, पैक और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

18 जुलाई को एक और कैबिनेट बैठक आयोजित

वहीं, विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 जुलाई को एक और कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद UCC को विधानसभा में विधेयक के रूप में पेश किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों को विधानसभा सत्र की तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब तथ्यात्मक और स्पष्ट तरीके से दिए जाएं, ताकि सरकार की योजनाओं और कामकाज की जानकारी जनता तक पहुंच सके।

‘युवा वर्ष 2027’ की तैयारी शुरू

बैठक में पंचायतों की ऑडिट प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ‘दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म’ लॉन्च किया गया। साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा की शुरुआत भी की गई।

कैबिनेट ने कई योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने का फैसला लिया। इसके अलावा GST अपीलीय बोर्ड के गठन, ITC दस्तावेज प्रक्रिया को आसान बनाने, समर्थन मूल्य खरीदी की सरकारी गारंटी जारी रखने और ‘युवा वर्ष 2027’ की तैयारी शुरू करने जैसे फैसले भी लिए गए।

सरकार ने बारिश के मौसम में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इंदौर में 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने रीवा, शहडोल, और जबलपुर में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026