भारत-यूएई व्यापार सम्बन्ध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शारजाह में व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने और निवेश की संभावनाओं की चर्चा की।

By : दिव्या मिस्त्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना

भोपाल/शारजाह, 8 सितम्बर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित 'एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग' (एआईएम कांग्रेस-2026) के दौरान शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं एक्सपो सेंटर के चेयरमैन श्री अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस से सौजन्य भेंट की। बैठक में मध्यप्रदेश और शारजाह के बीच द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को प्रगाढ़ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ओवैस को अगले साल होने वाली 'ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2027' में सहभागिता हेतु मध्यप्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण दिया।

व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल और बी2बी फोरम का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर के साथ एक सुव्यवस्थित और रणनीतिक आर्थिक साझेदारी विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने चेयरमैन श्री ओवैस से मध्यप्रदेश में एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का आग्रह किया। साथ ही, दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों के बीच सेक्टर-आधारित बी2बी बैठकों के आयोजन हेतु 'मध्यप्रदेश-शारजाह बिजनेस फोरम' का प्रस्ताव भी रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य के एमएसएमई और निर्यातकों को खाड़ी देशों के प्रमुख खरीदारों व वितरकों से जोड़ने के लिए शारजाह चैंबर से सहयोग का आह्वान किया। बैठक में शारजाह की अग्रणी कंपनियों को प्रदेश के फूड पार्क, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन परियोजनाओं में पूंजी निवेश के लिए आमंत्रित किया गया।

मध्यप्रदेश में निवेश-अनुकूल नीतियां और सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अपनी रणनीतिक केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, प्रतिस्पर्धी लागत, विशाल औद्योगिक लैंड बैंक, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और देश के बड़े बाजारों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के साथ देश का प्रमुख निवेश केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य सरकार पारदर्शी नीतियों, त्वरित सिंगल-विंडो सिस्टम और उद्योग-अनुकूल वातावरण के माध्यम से निवेशकों को संपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। शारजाह का विस्तृत व्यापारिक नेटवर्क और कनेक्टिविटी मध्यप्रदेश के स्थानीय उत्पादों के निर्यात, कौशल संवर्धन, रोजगार सृजन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

शारजाह-भारत के मजबूत आर्थिक संबंध

शारजाह-भारत के व्यापारिक संबंधों को भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी और सीईपीए का समर्थन प्राप्त है। चैंबर ने भारत में मुंबई सहित, ट्रेड मिशन और बिज़नेस फोरम आयोजित किए हैं। इनमें मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल, ज्वेलरी, एसएमई, टेक्नोलॉजी, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, फूड इंडस्ट्रीज़, टूरिज़्म और रियल एस्टेट शामिल हैं। गौरतलब है कि श्री अब्दल्ला सुल्तान अल ओवैस मई 2014 से शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और एक्सपो सेंटर शारजाह के चेयरमैन हैं। वे यूएई फेडरेशन ऑफ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के वाइस चेयरमैन भी हैं। उन्हें सरकार, उद्योग, बैंकिंग, फूड प्रोडक्शन, एजुकेशन, एग्रीकल्चर और द्विपक्षीय बिज़नेस संस्थाओं में नेतृत्व का व्यापक अनुभव है।

संबंधित सामग्री

2017 से पहले निवेशक आते थे निवेश का सपना लेकर, लौटते थे वसूली की पर्ची लेकर: CM योगी का सपा पर हमला

2017 से पहले निवेशक आते थे निवेश का सपना लेकर, लौटते थे वसूली की पर्ची लेकर: CM योगी का सपा पर हमला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सपा सरकार की पुरानी नीतियों पर तीखा हमला बोला, निवेश में वृद्धि और कानूनी सुधार का दावा किया।

CM डॉ. यादव की VFS ग्लोबल के साथ दुबई में  बैठक, MP में वीज़ा सेवाओं और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा

CM डॉ. यादव की VFS ग्लोबल के साथ दुबई में बैठक, MP में वीज़ा सेवाओं और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण के विस्तार पर चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के दौरान विभिन्न अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

सीएम डॉ. मोहन यादव की ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन से साथ अहम बैठक, हेल्थ सेक्टर में एमपी में आ सकता है बड़ा इंवेस्टमेंट

सीएम डॉ. मोहन यादव की ब्यूमर्क कॉर्पोरेशन से साथ अहम बैठक, हेल्थ सेक्टर में एमपी में आ सकता है बड़ा इंवेस्टमेंट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने दुबई में बूमर्क कॉर्पोरेशन के CEO के साथ मीटिंग की और कई सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा की।

CM डॉ. यादव ने दुबई में चोइथराम समूह के चेयरमैन से की चर्चा: प्रदेश के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

CM डॉ. यादव ने दुबई में चोइथराम समूह के चेयरमैन से की चर्चा: प्रदेश के कृषि उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में AIM कांग्रेस-2026 में वैश्विक निवेशकों से मुलाकात की, चोइथराम समूह के साथ व्यापारिक सहयोग पर चर्चा की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शराफ ग्रुप के सीईओ श्याम कपूर की दुबई में बैठक; लॉजिस्टिक्स और निवेश पर जोर।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 8 september