भारी बारिश से सीहोर में संकट

सीहोर में बारिश का कहर, उफनते नाले में फंसी गर्भवती को SDRF ने बचाया, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा, गर्भवती महिला का SDRF ने किया रेस्क्यू।

सीहोर में बारिश का कहर, उफनते नाले में फंसी गर्भवती को SDRF ने बचाया, दो दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग बारिश सिस्टम के चलते सीहोर में हालात बिगड़ गए हैं। जिले में भारी बारिश के कारण कुलांस नदी समेत कई नदियां और नाले उफान पर हैं। जगह-जगह जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। सीहोर के दो दर्जन से ज्यादा गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

उफनते नाले के बीच फंसी गर्भवती

बारिश के बीच एक गर्भवती महिला के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। लसुड़िया परिहार के पास जमनी पालड़ी रोड पर नाला उफान पर आने से महिला को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस भी दूसरी तरफ फंस गई। महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी और उसे तत्काल इलाज की जरूरत थी।

सुबह 4 बजे से मदद का इंतजार

ग्रामीणों के मुताबिक महिला सुबह करीब 4 बजे से प्रसव पीड़ा में थी। ग्रामीण धर्मराज ने बताया कि नाले की समस्या को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रशासन को सूचना देने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

नाव और रस्सियों से किया गया रेस्क्यू

SDRF की टीम ने उफनते नाले के बीच नाव उतारी। महिला को सुरक्षित तरीके से नाव में बैठाया गया और रस्सियों की मदद से नाव को खींचकर नाला पार कराया गया। दूसरी तरफ पहले से 108 एंबुलेंस तैयार खड़ी थी। महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मुश्किल हालात में SDRF का ऑपरेशन

रेस्क्यू के दौरान तेज बहाव के बीच SDRF की टीम को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। बारिश के बीच नाव को संभालते हुए जवानों का एक ही लक्ष्य था कि गर्भवती महिला को सुरक्षित दूसरी तरफ पहुंचाया जाए। सफल रेस्क्यू के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीहोर में 24 घंटे में करीब 4 इंच बारिश

सीहोर में पिछले 24 घंटे में करीब 3.96 इंच बारिश दर्ज की गई है और बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं।

कुलांस और सीवन नदी उफान पर

कुलांस नदी के उफान पर आने से सीहोर-बिलकिसगंज मार्ग बंद हो गया है। वहीं शहर के बीच से गुजरने वाली सीवन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इसके चलते दो दर्जन से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है।

प्रशासन ने टीमें तैनात कीं

SDM दुर्गेश सिंह ठाकुर ने बताया कि कई जगह पानी भरा हुआ है और प्रशासन की टीमें तैनात हैं। जहां भी समस्या सामने आ रही है, वहां तत्काल पानी की निकासी और राहत कार्य कराया जा रहा है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026