पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी

MP पुलिस में प्रमोशन प्रक्रिया तेज, PHQ ने बनाई दो हाई लेवल कमेटियां; DGP ने जारी किए आदेश

मध्य प्रदेश पुलिस ने पदोन्नति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए दो उच्च स्तरीय समितियों का गठन किया है।

MP पुलिस में प्रमोशन प्रक्रिया तेज, PHQ ने बनाई दो हाई लेवल कमेटियां; DGP ने जारी किए आदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश तेजी लाते हुए तत्काल प्रभाव से दो उच्च स्तरीय समितियों का गठन किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन समितियों का उद्देश्य प्रमोशन से जुड़े मामलों की जांच, परीक्षण और प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

पात्र कर्मचारियों के मामलों का निष्पक्ष परीक्षण किया

पहली समिति का गठन सब-इंस्पेक्टर (SI) से इंस्पेक्टर तथा प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) से सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति से जुड़े मामलों के लिए किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिकारी हरिनारायण चारी मिश्र करेंगे। समिति में डीआईजी किरण लता केरकट्टा और रिचा चौबे को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न रेंज के आईजी, डीआईजी तथा एआईजी (प्रशासन) को भी प्रक्रिया में शामिल किया गया है, ताकि पात्र कर्मचारियों के मामलों का निष्पक्ष परीक्षण किया जा सके।

एआईजी अमित सक्सेना को सदस्य बनाया

दूसरी समिति का गठन सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के कार्यवाहक प्रभार (ऑफिसिएटिंग चार्ज) दिए जाने से पहले पात्रता और रिकॉर्ड की जांच के लिए किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता एडीजी के.पी. वेंकटेश्वर राव करेंगे। समिति में डीआईजी सुनील पांडे, डीआईजी डी. कल्याण चक्रवर्ती और एआईजी अमित सक्सेना को सदस्य बनाया गया है।

निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप बनाया

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन समितियों के गठन से लंबे समय से लंबित प्रमोशन मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और पात्र अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ मिल सकेगा। साथ ही पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और नियमों के अनुरूप बनाया जाएगा।

मामलों का जल्द समाधान हो सकेगा

दोनों समितियों के गठन के बाद डीजीपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रमोशन प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश पुलिस बल में लंबे समय से लंबित पदोन्नति संबंधी मामलों का जल्द समाधान हो सकेगा।

संबंधित सामग्री

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन और मेरिट आधारित चयन का विकल्प प्रदान किया गया।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एमपी के लिए सीएम डॉ. मोहन का बड़ा विजन, संभाग और जिलास्तर पर होंगे कृषि नवाचार संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि नवाचार और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने हेतु नई योजनाएं प्रारंभ कीं, जिससे युवाओं को कृषि से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026