मध्यप्रदेश में नई परीक्षा पहल

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश में पहली बार 'द्वितीय अवसर परीक्षा' का आयोजन किया गया, जिसमें 84,871 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

मध्यप्रदेश में नई परीक्षा पहल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों के हित में ऐतिहासिक पहल करते हुए इस साल पहली बार पूरक परीक्षा के स्थान पर ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ आयोजित की गई। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) के लिए आयोजित द्वितीय अवसर परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी। 

CM ने दी बधाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिखा कि कुल 1,42,468 में से 84,871 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इस पहल ने हजारों विद्यार्थियों के सपनों, आत्मविश्वास और भविष्य के लिए नया अवसर दिया। 

विशेषताएं और नियम

बता दे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अंतर्गत छात्रों का शैक्षणिक साल बचाने और उन्हें एक गरिमापूर्ण अवसर देने के लिए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा पूरक परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर दिया गया। इसके स्थान पर 'द्वितीय मुख्य परीक्षा' आयोजित की जाती है। इस द्वितीय अवसर परीक्षा की विशेषताएं और नियम इस प्रकार हैं:  

  • इस परीक्षा में केवल फेल छात्र ही नहीं, बल्कि वे उत्तीर्ण छात्र भी शामिल हो सकते हैं जो अपने अंकों में सुधार (Improvement) करना चाहते हैं। 
  • इसमें अनुत्तीर्ण विषयों को चुनना अनिवार्य होता है, लेकिन उत्तीर्ण सब्जेक्ट को चुनना छात्रों की इच्छा पर निर्भर करता है।
  • इसका परिणाम सीधे MP बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।

छात्रों को लाभ

द्वितीय परीक्षा के बाद जारी अंकसूची मेन परीक्षा की तरह ही होगी। बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र के मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में से जो भी बेहतर रिजल्ट होगा, वही अंतिम रूप से मान्य किया जाएगा। इससे छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का सीधा लाभ मिलेगा। 

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026