मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा की तैयारियाँ

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

By : रोहन उमक
NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी NEET परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टरों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने 21 जून को होने वाली परीक्षा के सुव्यवस्थित और निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने की स्थिति में तुरंत सही जानकारी सार्वजनिक करने पर जोर दिया।

एमपी सीएम डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

डॉ. यादव ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से परीक्षार्थियों और उनके परिजनों के प्रति सहयोगात्मक एवं सकारात्मक रवैया अपनाने की अपेक्षा जताई।

बैठक में जानकारी दी गई कि मध्य प्रदेश के 30 जिलों में NEET परीक्षा के लिए कुल 283 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 57 केंद्र इंदौर में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने और किसी भी चुनौती का समय रहते समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित मध्य प्रदेश दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलों की उपलब्धियों का होगा दस्तावेजीकरण

बैठक में मुख्यमंत्री ने जिला स्तर पर संचालित विकास और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने संबोधन के दौरान जिले की प्रमुख उपलब्धियों और विकास कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेंगे। इससे जिला स्तर पर संचालित विकास और जनकल्याण गतिविधियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण संभव होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया की तैयारी तत्काल शुरू की जाए, ताकि प्रत्येक जिले की एक विस्तृत विकास पुस्तिका तैयार की जा सके।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026