विधायक ने डकैत को दोस्त बताया

जिस डकैत ने ली 13 गुर्जरों की जान वो विधायक का दोस्त, फूल चढ़ाकर दिया सम्मान

मध्यप्रदेश के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने डकैत रामबाबू गडरिया को अपना दोस्त बताया और उसकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।

By : नरेंद्र सिंह
जिस डकैत ने ली 13 गुर्जरों की जान वो विधायक का दोस्त, फूल चढ़ाकर दिया सम्मान

अपने काम और बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पिछोर  से विधायक प्रीतम लोधी ने एक बार फिर नया कारनामा कर दिखाया जिससे वो फिर सुर्खियों में है.इस बार उन्होंने एक समाजिक मंच से 13 गुर्जरों को लाइन में खड़ा कर गोलियों से भून देने वाले कुख्यात डकैत को अपना दोस्त बताया।

डकैत रामबाबू को बताया दोस्त

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर प्रीतम लोधी ने  डकैत रामबाबू गड़रिया की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मंच से पाल-बघेल  समाज को संबोधित करते हुए कहा- कि हम एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी थे. रामबाबू की परिस्थितियों को मैं अच्छी तरह जानता था। समाज के कुछ लोगों ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह डकैत बनने पर मजबूर हो गया। अन्यथा रामबाबू ऐसा व्यक्ति नहीं था, जो डकैत बनता।प्रीतम लोधी ने आगे कहा- रामबाबू गड़रिया परिस्थितियों का शिकार था। उसकी परिस्थितियां मुझे अच्छी तरह मालूम थीं। समाज के कुछ लोगों ने उसे इतना परेशान किया कि वह डकैत बनने पर मजबूर हो गया। अन्यथा रामबाबू ऐसा व्यक्ति नहीं था, जो डकैत बनता।

जेल में हुई थी डकैत से मुलाकात

प्रीतम ने कहा कि उन्हें रामबाबू के जीवन से जुड़ी कई घटनाएं आज भी याद हैं। मुझे उसकी जेल से लेकर जंगल तक की एक-एक बात याद है। हमारी मुलाकात जेल में भी हुई थी और जंगल में भी हुई थी। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि रामबाबू गड़रिया की तस्वीर पर माल्यार्पण करने का अवसर मिला।

जिस तरह रामबाबू का साथ दिया, वैसे ही पाल-बघेल समाज का भी साथ दूंगा

विधायक ने कहा- जिस तरह मैंने रामबाबू के परिवार का साथ दिया था, उसी तरह आज मैं शपथ लेता हूं कि पाल-बघेल समाज का भी साथ दूंगा। कभी पीछे नहीं हटूंगा। हमारी संस्कृति न अत्याचार करने की है और न अत्याचार सहने की। हमारी पहचान यही है कि न अन्याय करेंगे और न अन्याय सहेंगे।
 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026