मध्य प्रदेश मंत्री का विवादित बयान

चीनी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, 'मैं तो कहता हूं और महंगी हो जाए'

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर कहा कि उनके अनुसार 90% लोग मीठा नहीं खाते और 40 के ऊपर शक्कर खाना अच्छा नहीं।

By : सोनिया रायकवार
चीनी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, 'मैं तो कहता हूं और महंगी हो जाए'

 

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर कहा कि आजकल 90 फीसदी लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि 40 की उम्र के ऊपर शक्कर खाना डॉक्टर अच्छा नहीं मानते. देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपना तर्क देकर एक तरह से विवाद को और बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चीनी के दाम और बढ़ जाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 40 के बाद की उम्र वाले लोगों को चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए. उन्होंने गुड़ खाने की सलाह दी.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा


चीनी की बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''चीनी की कीमत कल-परसो 70 रुपये किलो थी, अब 60 रुपये किलो हो गई हैं. ये और भी कम हो जाएगी. वैसे भी आजकल 90% लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं. मैं तो खाता भी नहीं हूं. अच्छा है मैं तो कहता हूं कि और महंगी हो जाए. बच्चों के लिए कंट्रोल पर सस्ती मिल जाए. 

'40 की उम्र के ऊपर शक्कर खाना'

मीडिया के सवाल पर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि आप पत्रकारों में से आधे लोग मिठाई नहीं खाते होंगे. उन्होंने कहा कि 40 की उम्र के ऊपर शक्कर खाना डॉक्टर अच्छा नहीं मानते. उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद तो बिल्कुल अच्छा नहीं मानता. एक बार को गुड़ खा लो लेकिन शक्कर बिल्कुल मत खाओ.

कीचड़ में प्रदर्शन पर क्या बोले मंत्री?

इंदौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हमेशा जरूरी नहीं है कि गंदगी में ही बैठें. अच्छी सड़कें भी बनी हैं, वहां लोट लगाएं. हाई कोर्ट की सामने की सड़क पर जाकर लोट लगाएं. अच्छी सड़क बनी है तो उसको एंजॉय भी करो. अगर सड़क खराब है तो बनेगी.

इंदौर में 'आओ मनाएं रक्षाबंधन अपनों के संग' 

इस अभियान के तहत परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और आश्रम की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया. कार्यक्रम के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों और इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कीचड़ में प्रदर्शन के सवाल पर अपनी बात रखी.


 

संबंधित सामग्री

नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम

नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नेपाल त्रासदी पर दुख व्यक्त किया और नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित कर सहायता की व्यवस्था की।

रक्षाबंधन के अगले दिन जनविश्वास अभियान, बालाघाट में रहेंगे CM डॉ मोहन यादव

रक्षाबंधन के अगले दिन जनविश्वास अभियान, बालाघाट में रहेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्य प्रदेश में जन विश्वास अभियान 29 अगस्त 2026 को आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान और सरकारी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना है।

सीएम डॉ. यादव ने किया 'पञ्चायतन मंदिर' के निर्माण का शिलान्यास, कहा- सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

सीएम डॉ. यादव ने किया 'पञ्चायतन मंदिर' के निर्माण का शिलान्यास, कहा- सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मध्यप्रदेश में ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में पञ्चायतन मंदिर के निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया।

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

56 लाख बच्चों को नहीं मिली यूनिफॉर्म, अब खाते में आएगा पैसा; हाईकोर्ट की रोक से अटका टेंडर

मध्य प्रदेश के 56 लाख स्कूली छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए धनराशि सीधे बैंक खातों में भेजने की योजना है, जिससे टेंडर में देरी और हाईकोर्ट की रोक के बाद बदलाव किया गया।

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026