मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय

एमपी में मानसून मेहरबान: 35 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

जुलाई के शुरुआती दिनों में मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय हुआ, जिससे प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ, साथ ही स्कूलों में भी असर देखने को मिला।

एमपी में मानसून मेहरबान: 35 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 35 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ कई स्थानों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ। सबसे ज्यादा वर्षा खजुराहो और मंडला में 4.2-4.2 इंच रिकॉर्ड की गई। लगातार छह दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रदेश की औसत वर्षा लगभग 7 इंच तक पहुंच गई है। जून के आखिर तक जहां राज्य में सामान्य से 33 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, वहीं अब यह आंकड़ा सुधरकर सामान्य से केवल 1 प्रतिशत कम रह गया है।

नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया

मौसम विभाग के अनुसार सतना, भोपाल, इंदौर, रीवा, पचमढ़ी, सागर, जबलपुर, उज्जैन, धार, गुना, विदिशा, रतलाम, पन्ना, टीकमगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सीधी, बालाघाट, रायसेन, शिवपुरी, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, सीहोर, शाजापुर, दतिया, मैहर, छतरपुर, बड़वानी और पांढुर्णा सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। लगातार बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है।

छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल

बारिश का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल में कक्षा 9 के कमरे की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। दोनों के सिर में हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में कराया गया। वहीं इंदौर के पास खुड़ैल रोड स्थित जेतकारण गांव में सड़क धंसने से स्कूली बच्चों की आवाजाही बाधित हो गई। उफनते नाले को पार कराने के लिए ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाकर बच्चों को सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

शा-निर्देशों का पालन करने की अपील की

मौसम विभाग ने मंगलवार को गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और छतरपुर जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा धार, बड़वानी, बुरहानपुर, रतलाम, पन्ना और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

भागलपुर बना सम्राट चौधरी का फोकस! 40 दिनों में चौथी बार पहुंचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास, आस्था, शिक्षा, और बाढ़ प्रबंधन के मुद्दों पर भागलपुर की यात्राएँ की, जिससे उनके समर्पण और नजरिये का पता चलता है।

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

CM सुक्खू का BJP पर पलटवार, ‘व्हाइट पेपर’ से खुलेगा पिछली सरकार के कथित भ्रष्टाचार का राज

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान राजनीतिक उठापटक जारी है। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की और व्हाइट पेपर कमेटी की जांच का उल्लेख किया।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026