मध्य प्रदेश में भारी बारिश

MP में बारिश का कहर, 2 जिलों में रेड अलर्ट और 13 में ऑरेंज अलर्ट!

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है, लैंडस्लाइड और बाढ़ से खतरा बढ़ा, मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

By : दिव्या मिस्त्री
MP में बारिश का कहर, 2 जिलों में रेड अलर्ट और 13 में ऑरेंज अलर्ट!

मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है और कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में सड़कें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सीधी में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

सीधी के कैमूर पहाड़ की मूड़ा घाटी में लैंडस्लाइड के कारण सीधी-UP मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ी से बड़े पत्थर और पेड़ सड़क पर गिर गए हैं। सड़क के नीचे 100 फीट से ज्यादा गहरी खाई होने के कारण यहां हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

छतरपुर में स्कूल बंद, मकान ढहा

छतरपुर में मूसलाधार बारिश को देखते हुए सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं लवकुशनगर में बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान गिरने का वीडियो भी सामने आया है। लगातार बारिश के चलते जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

उमरिया में महिला बाढ़ में बही

उमरिया में बाढ़ के तेज बहाव में एक महिला बह गई, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोग महिला को खोजने में जुटे हैं। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खतरा लगातार बना हुआ है।

चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर घटा

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। पिछले चार दिनों से जिन सड़कों पर नावें चल रही थीं, वहां अब दोबारा वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। हालांकि मैहर में पुलों के ऊपर से पानी बहने के कारण मुकुंदपुर मार्ग अभी बंद है।

बरगी बांध के गेट खोले गए

मंडला में नर्मदा का जलस्तर 436.1 मीटर पहुंच गया है। जबलपुर में बरगी बांध का जलभराव 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है। इसके बाद बांध के गेट खोले गए हैं। पानी छोड़े जाने से नर्मदा के घाटों पर जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने की संभावना है।

टीकमगढ़-दमोह में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने टीकमगढ़ और दमोह में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में आने वाले घंटे मध्य प्रदेश के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं।

संबंधित सामग्री

भारत-जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे, 22 सितंबर को होगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

भारत-जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे, 22 सितंबर को होगा पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच

भारत और जापान की क्रिकेट टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। यह मैच 'सुजुकी कप' के रूप में जापान के सानो शहर में खेला जाएगा।

21 साल के बिट्टू की मुहिम बनी मिसाल..अकेले साफ की पूरी अजनार नदी,CM डॉ मोहन यादव ने की मुलाकात

21 साल के बिट्टू की मुहिम बनी मिसाल..अकेले साफ की पूरी अजनार नदी,CM डॉ मोहन यादव ने की मुलाकात

राजगढ़ के बिट्टू ने अजनार नदी की सफाई अकेले शुरू की, और धीरे-धीरे पूरे समुदाय को इसमें शामिल कर लिया।

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानापाव में श्रीपरशुराम लोक और श्रीकृष्ण लोक के निर्माण की घोषणा की, जिससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने की संभावना है।

 चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग, डेनिश जोड़ी को दी मात

चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग, डेनिश जोड़ी को दी मात

भारतीय डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में डेनमार्क की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की संकल्प पूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की संकल्प पूर्ति में अग्रणी भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया है, इसके लिए इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट 2026 का आयोजन करेगी।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 5 september