मध्य प्रदेश में विवाह पंजीयन अनिवार्य

2008 के बाद शादी करने वालों के लिए जरूरी खबर, नहीं कराया रजिस्ट्रेशन तो लगेगा ₹25 हजार जुर्माना

मध्य प्रदेश में अब शादी के एक साल के भीतर विवाह पंजीयन कराना जरूरी है। नियम नहीं मानने पर 25 हजार तक का जुर्माना लग सकता है।

2008 के बाद शादी करने वालों के लिए जरूरी खबर, नहीं कराया रजिस्ट्रेशन तो लगेगा ₹25 हजार जुर्माना

अगर आपकी शादी 23 सितंबर 2008 के बाद हुई है और आपने अभी तक मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मध्य प्रदेश सरकार विवाह पंजीयन को लेकर सख्ती बढ़ाने जा रही है। अब सिर्फ शादी का कार्ड, फोटो एल्बम या सामाजिक रस्में पूरी होना काफी नहीं माना जाएगा। सरकारी रिकॉर्ड में विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

एक साल के अंदर कराना होगा विवाह पंजीयन

नए नियमों के अनुसार 23 सितंबर 2008 के बाद हुई शादियों का एक साल के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। अगर किसी ने तय समय में विवाह पंजीयन नहीं कराया तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि शादी की वैधता पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन सरकारी कामों में परेशानी आ सकती है।

देरी करने पर लग सकता है 25 हजार रुपये तक जुर्माना

अगर पति-पत्नी ने शादी के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं कराया और लगातार इसे टालते रहे, तो रजिस्ट्रार की ओर से नोटिस जारी किया जा सकता है। इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

NRI और बाहर रहने वालों पर भी लागू होगा नियम

अगर पति या पत्नी में से कोई एक मध्य प्रदेश का मूल निवासी है, तो विदेश या दूसरे राज्य में रहने के बावजूद विवाह पंजीयन कराना जरूरी होगा। हालांकि यह नियम मध्य प्रदेश की अनुसूचित जनजाति (ST) समुदायों पर लागू नहीं होगा।

मैरिज सर्टिफिकेट नहीं होने से बढ़ सकती है परेशानी

अब सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी, पीएफ, फैमिली पेंशन, बीमा और नॉमिनी जैसे मामलों में पति या पत्नी का नाम जोड़ने के लिए विवाह प्रमाण पत्र जरूरी हो सकता है। पुराने तरीके जैसे शादी का कार्ड या शपथ पत्र हर जगह मान्य नहीं होंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

विवाह पंजीयन के लिए पति-पत्नी का जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, शादी की फोटो, शादी का कार्ड, दो गवाहों के पहचान पत्र और दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS अफसरों के तबादले, 13 जिला पंचायत CEO बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS अफसरों का तबादला किया, 13 जिला पंचायत CEO बदले गए; ग्वालियर और सतना को नए निगमायुक्त मिले।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026