लोकायुक्त में बड़े प्रशासनिक फेरबदल

लोकायुक्त में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, तीन एसपी के तबादले,अब सुनील पाटीदार होंगे एसपी लोकायुक्त भोपाल

मध्यप्रदेश लोकायुक्त में भ्रष्टाचार की जांच के बाद कई उच्च अधिकारियों के तबादले हुए, और लगातार कार्रवाई जारी है।

लोकायुक्त में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, तीन एसपी के तबादले,अब सुनील पाटीदार होंगे एसपी लोकायुक्त भोपाल

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की जांच करने वाली एजेंसी लोकायुक्त संगठन में सामने आए कथित भ्रष्टाचार के मामले के बाद कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हुए खुलासों के बाद पहले डीएसपी और अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई थी, वहीं अब एसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। लोकायुक्त संगठन में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।

तीन संभागों के एसपी बदले गए

लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख द्वारा जारी आदेश के अनुसार भोपाल, सागर और रीवा संभाग के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है। भोपाल संभाग में पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर को सागर संभाग भेजा गया है। वहीं सागर में पदस्थ योगेश्वर शर्मा को रीवा संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रीवा संभाग में कार्यरत सुनील पाटीदार को भोपाल संभाग में पदस्थ किया गया है।

नए पदस्थापन स्थल पर संभालेंगे जिम्मेदारी

जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। लोकायुक्त मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि आगामी आदेश तक अधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

पहले भी हुई थी सख्त कार्रवाई

इससे पहले स्टिंग ऑपरेशन के बाद लोकायुक्त संगठन के कई अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई की जद में आए थे। हेड कॉन्स्टेबल रामदास कुर्मी, यशवंत सिंह ठाकुर और कॉन्स्टेबल गौरव साहू को निलंबित किया गया था। वहीं प्रधान आरक्षक बृज बिहारी पांडेय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है। संविदा वाहन चालक अमित विश्वकर्मा के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

डीएसपी स्तर के अधिकारी भी हटाए गए

स्टिंग ऑपरेशन के दूसरे चरण में डीएसपी स्तर के अधिकारियों की कथित मिलीभगत सामने आने के बाद डीएसपी बी.एम. द्विवेदी और मंजू सिंह को लोकायुक्त से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच कर दिया गया था।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार मामले में अभी और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना बनी हुई है। लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख ने स्पष्ट किया है कि संगठन में भ्रष्टाचार, गड़बड़ी या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।बता दें कि अब नए लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार होंगे. 

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026