लैपटॉप प्रोत्साहन योजना

सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

मध्य प्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं के 1 लाख 22 हजार मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की।

By : शिवम् पांडेय
सीएम डॉ. मोहन ट्रांसफर करेंगे 25-25 हजार रुपये, 1.22 लाख विद्यार्थी खरीदेंगे लैपटॉप

भोपाल। कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का आधुनिक तकनीक से जुड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। विद्यार्थियों को यह राशि 1 सितंबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान की जाएगी।

प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा में पहले ही प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का संबल


प्रदेश सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 25 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रकार विद्यार्थियों को कुल 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का अंतरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन, डिजिटल पाठ्य सामग्री, ई-लर्निंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर अपनी शिक्षा को और बेहतर बना सकेंगे।

संबंधित सामग्री

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. यादव, करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

मध्यप्रदेश में बढ़ते जलस्तर के कारण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रीवा और चित्रकूट में आपात बैठकें की और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा और सतना में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस

MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, अंशुमन यादव बने ADG इंटेलिजेंस

मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के पदों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अंशुमन यादव को नया ADG इंटेलिजेंस बनाया गया है।

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 225 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों की योजना, नक्सल प्रभावित गांवों का सुधार और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।

Advertisement

MP ADD शिक्षा के साथ कौशल भी..3 on 30 Aug 2026

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 30 Aug 2026